{"_id":"5a7335f6444fdbb430ed42959b8e15c7","slug":"lalkuan-are-not-stored-on-the-power-station-power-bill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालकुआं पावर स्टेशन पर जमा नहीं हो रहे बिजली बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालकुआं पावर स्टेशन पर जमा नहीं हो रहे बिजली बिल
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 15 Jan 2015 02:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयनगर क्षेत्र के लालकुंआ पावर स्टेशन पर बिल जमा न होने से उपभोक्ता 15 दिन से परेशान हैं। कंप्यूटर खराब होने से यहां बिल जमरा नहीं हो रहे हैं।
इससे रोजाना सैकड़ों उपभोक्ताओं को पांच किमी दूर जाकर राठी पावर स्टेशन पर बिल जमा कराने पड़ रहे हैं। एक्सई एसबी यादव के अनुसार जेई के सूचना न देने के चलते यात्रियों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा।
परिवहन निगम अफसरों का जोर ज्यादा से ज्यादा बिल जमा कराने पर है। इसके चलते बिलिंग काउंटरों को रात आठ बजे तक खोला जा रहा है और जगह-जगह कैंपों का आयोजन किया जा रहा है।
चेयरमैन, एमडी और चीफ खुद पूरे अभियान पर नजर रखे हैं। सभी जेई-एसडीओ को उपभोक्ताओं से संपर्क कर समय से बिल जमा कराने पर जोर दिया जा रहा है।
इसके बावजूद कई केंद्रों पर बिल जमा करने में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नंदग्राम, नेहरूनगर और पटेलनगर पर उपभोक्ताओं को भीड़ के चलते घंटों लाइन में लगना पड़ता है।
विज्ञापन
लालकुआं पावर स्टेशन पर 15 दिन से बिल जमा नहीं हो रहे हैं। सैकड़ो उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उपभोक्ता राजेंद्र सिंह, हरेंद्र, विनोद त्यागी और राकेश ने बताया कि बिल जमा करने केलिए अब राठी बिजलीघर तक जाना पड़ रहा है। 15 दिन बीत जाने पर भी अधिकारियों को सूचना नहीं दी गई।
दरअसल लालकुआं पावर स्टेशन पर कोई जेई ही तैनात नहीं है। अनिल चौरसिया जेई को यहां का अतिरिक्त प्रभार दिया हुआ है।
गंभीर बीमारी से परेशान चौरसिया के पास चार पावर स्टेशनों का अतिरिक्त प्रभार है। ऐसे में वह उपभोक्ताओं को मिल नहीं पाते हैं।
एसई एसबी यादव ने बताया कि एक्सईएन को जानकारी न होने के चलते उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। अब जल्द ही इसका उपाय कर दिया जाएगा।