फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lakhs of people visited World Book Fair held in Delhi

विश्व पुस्तक मेला: वीकेंड पर 1.5 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे प्रगति मैदान, आज आखिरी दिन; किताबों पर भारी छूट

Sun, 18 Feb 2024 07:43 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 18 Feb 2024 07:43 AM IST
सार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित विश्व पुस्तक मेले में लाखों की संख्या में लोग पहुंचे। लंबी कतारों में लगकर प्रगति मैदान के अंदर प्रवेश किया। आज यानी रविवार को मेले का आखिरी दिन, ऐसे में यहां अधिक भीड़ होने की संभावना है। साथ ही किताबों पर विशेष छूट दी जा रही है।
 

विज्ञापन
Lakhs of people visited World Book Fair held in Delhi
प्रगति मैदान विश्व पुस्तक मेला - फोटो : Ashram

विस्तार

विश्व पुस्तक मेले में शनिवार को 1.5 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे। उत्साहित लोगों ने वीकेंड पर परिवार के साथ पहुंचकर यहां लंबी कतारों में लगकर प्रगति मैदान के अंदर प्रवेश किया। आसपास की सड़कें आगंतुकों की भारी संख्या में पहुंचने से जाम रहीं। नई दिल्ली की सभी सड़कों से मानो लोग पुस्तक मेले में जा रहे हों। रविवार को मेले के आखिरी दिन भी भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। मेले के आखिरी दिन यहां किताबों पर भारी छूट मिल रही। कई किताबों पर 70 फीसदी तक की छूट है।

विज्ञापन


मेले में साहित्यिक जगत के दिग्गजों, शिक्षकों और किताब प्रेमियों की मंडली ने किताबों और पढ़ने के प्रति अपने प्यार का बेहतरीन उदाहरण पेश किया। शनिवार को मेले के एंट्री गेट पर लंबी लाइन रही। शटल सेवा के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा, लेकिन आगंतुक देर शाम तक यहां डटे रहें। किताबों के स्टालों, अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन के मंच पर और लाइव सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हर जगह खूब भीड़ रही। लोगों ने विभिन्न मंडपों, वैचारिक चर्चाओं, चित्र प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


बच्चों को फ्री में बांटीं किताबें
बच्चों के मंडप में कहानी कहने-सुनाने, चित्रण, सुलेख, कला, नाटक में हिस्सा लेने के लिए भारी संख्या में बच्चे आए। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को ब्रेल किताबें बांटी गईं। हॉल-1 में यूडीआईडी कार्ड दिखाने पर बच्चों को ऑडियो, ईबुक्स और मुफ्त में ब्रेल किताबें दी गईं। वसुंधरा बहुगुणा ने असम के माजुली द्वीप की पौराणिक कहानी सुनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुभाषी भारत, फेस्टिवल ऑफ फेस्टिवल्स में पोएट्री थ्रू द लेंस ऑफ इंडिया पर एक चर्चा सत्र आयोजित हुआ। भारत लिटरेचर फेस्टिवल में भारत-पाक संबंधों में कूटनीति विषय पर चर्चा हुई। प्रसिद्ध टीवी एंकर अदिति त्यागी ने पाकिस्तान में पूर्व भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया से चर्चा की। बिसारिया ने इस बीच अपनी किताब एंगर मैनेजमेंट: द ट्रबल्ड डिप्लोमैटिक रिलेशनशिप बिटवीन इंडिया एंड पाकिस्तान पर चर्चा की।

नई किताबों का हुआ विमोचन
इतिहास, विदेश नीति और माइथोलॉजी की किताबें युवाओं की विशेष पसंद बनी हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर की किताब हवाई भारत मैटर्स, अक्षत गुप्ता की हिडन हिंदू युवा ढूंढ रहे। 1500 रुपये की रामायण 200 रुपये में मिल रही है। लेखक संकल्प शुक्ला और के राघव भंडारी की किताब द डिकेड ऑफ डेवलपमेंट, डॉ. एस सी मिश्रा की जीवन, जिज्ञासा और शास्त्र, वी. शांताराम और मानसून का विमोचन शनिवार को हुआ। सभी किताबें एनबीटी-इंडिया ने प्रकाशित की हैं। पत्रकार इंद्राणी मुखर्जी की किताब अनब्रोकन द अनटोल्ड स्टोरी के ऑडियो बुक वर्जन भी यहां लॉन्च हुआ। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री राजकुमार रंजन भी उपस्थित थे।


नीली राजकुमारी का लोकार्पण
विश्व पुस्तक मेले में जेपी पांडेय की बाल कहानी नीली राजकुमारी का लोकार्पण किया गया। यह किताब अद्विक प्रकाशन ने प्रकाशित की है। इस कहानी संग्रह में बच्चों के लिए मनोरंजक और ज्ञानवर्धक कहानियां हैं, जिससे बच्चों में भारतीय ज्ञान परंपरा से साक्षात्कार के साथ ज्ञान-विज्ञान से परिचय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed