फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lakhs crossed jam person stopped at red light

जाम के झाम में लाखों पार: लाल बत्ती पर रुका था शख्स, बाइक की डिग्गी से निकाले 10 लाख रुपये

Sun, 21 May 2023 07:59 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 21 May 2023 07:59 PM IST
सार

सुमित अपने परिवार के साथ न्यू श्री नगर, हापुड़, यूपी में रहता है। वह हापुड़ की ही एक केमिकल कंपनी में काम करता है। इनका माल दिल्ली और गाजियाबाद की कई फैक्टरी में जाता है।

विज्ञापन
Lakhs crossed jam person stopped at red light
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ स्थित केमिकल कंपनी के कर्मचारी की बाइक से बदमाशों ने 10 लाख रुपये उड़ा लिये। पीड़ित सुमित कुमार शर्मा (53) माल का पेमेंट लेने के लिए गाजियाबाद व दिल्ली आया था। करीब सवा 13 लाख रुपये पेमेंट लेने के बाद इसने मालिक के कहने पर किसी पार्टी को सवा तीन लाख रुपये पेमेंट कर दी। बाद में 10 लाख रुपये बाइक की डिग्गी में रखकर यह वापस हापुड़ लौटने लगा। इस बीच लाल बत्ती या ट्रैफिक जाम में किसी ने चुपचाप इसकी बाइक की डिग्गी से रकम उड़ा ली। पीड़ित को शास्त्री पार्क डीएमआरसी ऑफिस पहुंचकर कैश गायब होने का अहसास हुआ। बाद में मामले की सूचना मालिक व पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि चांदनी चौक से ही बदमाश उसका पीछा कर रहे थे।

विज्ञापन


सुमित अपने परिवार के साथ न्यू श्री नगर, हापुड़, यूपी में रहता है। वह हापुड़ की ही एक केमिकल कंपनी में काम करता है। इनका माल दिल्ली और गाजियाबाद की कई फैक्टरी में जाता है। शनिवार को कंपनी के मालिक ने सुमित को दिल्ली और गाजियाबाद में अलग-अलग कंपनी से पेमेंट कलेक्ट करने के लिए बाइक से भेजा। सबसे पहले सुमित ने गाजियाबाद से दो लाख, मुंडका दिल्ली से 4.32 लाख और पीतमपुरा दिल्ली से सात लाख रुपये लिये। सारी पेमेंट इसे चांदनी चौक की एक कंपनी को देना था। 13.32 लाख रुपये में 3.20 लाख को छोड़कर बाकी सभी नोट दो हजार रुपये के थे। कंपनी ने 3.20 लाख लेने के बाद बाकी नोटों को लौटा दिया। सुमित चांदनी चौक से बाइक की डिग्गी में रुपये डालकर निकला। इस बीच डीएमआरसी, शास्त्री पार्क पहुंचने पर उसे चोरी का पता चला। सुमित ने आशंका जताई है कि मोरी गेट लाल बत्ती या आगे लगे जाम में किसी ने बाइक की डिग्गी से कैश निकाला है। उसके आधार पर अब पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed