{"_id":"61d655d1fdde307e216a04c1","slug":"lajpat-rai-market-in-chandni-chowk-fire-breaks-out-fire-tenders-firefighting","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Fire: चांदनी चौक की लाजपत राय मार्केट में लगी आग, 58 दुकानें जलकर हुईं राख, करोड़ों रुपये का हुआ नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Fire: चांदनी चौक की लाजपत राय मार्केट में लगी आग, 58 दुकानें जलकर हुईं राख, करोड़ों रुपये का हुआ नुकसान
Thu, 06 Jan 2022 08:07 AM IST
प्रशांत कुमार
एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 06 Jan 2022 08:07 AM IST
सार
लाजपत राय मार्केट में आग लगने की सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को करीब तीन घंटे लगे।
विज्ञापन
Lajpat Rai Market
- फोटो : ANI
विस्तार
दिल्ली में गुरुवार तड़के चांदनी चौक की लाजपत राय मार्केट में आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल की 13 गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचीं। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
करोड़ों रुपये का हुआ नुकसान
लाजपत राय मार्केट में लगी आग की जद में आने से 58 दुकानें जलकर राख हो गईं। बताया जा रहा है कि इस घटना में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) का कहना है कि लाजपत राय मार्केट में आग लगने की घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग बुझाने के लिए दमकल की 13 गाड़ियां भेजी गईं।
विज्ञापन
Delhi: Fire breaks out at Lajpat Rai Market in Chandni Chowk; 12 fire tenders rushed to the site for firefighting
— ANI (@ANI) January 6, 2022