फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lajpat Nagar-Mayur Vihar Pocket-1 Metro will run soon

जल्द दौड़ेगी लाजपत नगर-मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो, परखे गए सुरक्षा मानक

Tue, 25 Dec 2018 03:54 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 25 Dec 2018 03:54 AM IST
विज्ञापन
Lajpat Nagar-Mayur Vihar Pocket-1 Metro will run soon
pink line metro - फोटो : जी पॉल

दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन मजलिस पार्क-शिव विहार कॉरिडोर के लाजपत नगर-मयूर विहार पॉकेट-1 सेक्शन का सोमवार को मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) ने निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा मानक परखे गए और ट्रैक पर ट्रेन का स्पीड टेस्ट किया गया।

विज्ञापन


फेज-3 के तहत पिंक लाइन का यह आखिरी सेक्शन होगा। 31 अक्तूबर को त्रिलोकपुरी संजय लेक-शिव विहार सेक्शन खोला गया था। डीएमआरसी सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा जांच में सफल होने पर यह सेक्शन नए साल से पहले ही यात्रियों के लिए खोला जा सकता है। 31 दिसंबर तक शुरुआत नहीं हुई तो नए साल के पहले सप्ताह में दिल्ली वालों को इसका तोहफा मिलेगा।
विज्ञापन


दूसरी ओर, त्रिलोकपुरी संजय लेक मेट्रो स्टेशन और मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशनों के बीच करीब 200 मीटर जमीन के विवाद के कारण इन दोनों स्टेशनों के जुड़ने में और वक्त लगेगा। सोमवार को डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह ने बताया कि त्रिलोकपुरी में मेट्रो लाइन को जोड़ने वाली जमीन का विवाद अभी डीडीए में है। इस जमीन के टुकड़े पर डीडीए की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही डीएमआरसी इस हिस्से को जोड़ सकेगी। फिलहाल लोगों को मयूर विहार पॉकेट-1 ये त्रिलाकपुरी पहुंचने के लिए ब्लू लाइन पर यमुना बैंक, कड़कड़ड़ूमा और आंनद विहार घूमकर जाना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed