{"_id":"5ae97de44f1c1b390a8b7978","slug":"lady-made-her-dog-to-bite-the-boy-who-was-picking-up-the-mango-from-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर पड़ा आम उठाना मासूम को पड़ा महंगा, जालिम महिला ने अपने कुत्ते से नुचवाया..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर पड़ा आम उठाना मासूम को पड़ा महंगा, जालिम महिला ने अपने कुत्ते से नुचवाया..
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 02 May 2018 02:29 PM IST
विज्ञापन
dog bite
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-36 में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक लड़के की इतनी गलती थी कि उसने सड़क पर पड़ा आम उठा लिया। इस पर मकान मालकिन ने बच्चे पर पालतू कुत्ता छोड़ दिया।
विज्ञापन
कुत्ते ने बच्चे को कई जगह से जख्मी कर दिया। परिजनों ने महिला के खिलाफ सेक्टर-39 थाने में शिकायत की है। सेक्टर-36 निवासी अरुण कुमार (11) मंगलवार सुबह साथियों के साथ सेक्टर-36 बी ब्लॉक के पार्क में खेलने गया था।
विज्ञापन
लौटते समय बी ब्लॉक की एक कोठी के सामने एक आम जमीन पर पड़ा था। पेड़ कोठी में लगा था। अरुण ने आम उठा लिया। इससे नाराज होकर बाहर बैठी मकान मालकिन ने कुत्ते के गले में बंधी चेन को खोलकर बच्चे पर झपटने के लिए कहा।
विज्ञापन
कुत्ते ने बच्चे को पकड़ लिया। बच्चे के साथी वहां से भाग गए। कुत्ते ने अरुण के पैर का मांस नोच डाला। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बच्चे को बचाया।
उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से बच्चे को सफदरजंग भेज दिया गया। बच्चे की मरहम पट्टी के बाद उसे वापस लाया गया।