फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lady don Kajal Khatri's secret will be revealed through Instagram

Noida : इंस्टाग्राम से खुलेगा लेडी डॉन काजल खत्री का राज, पुलिस कर रही है 'खाता खुलवाने' का प्रयास

Fri, 02 Feb 2024 07:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 02 Feb 2024 07:11 AM IST
सार

इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया अकाउंट को पुलिस देख रही है। काजल का इंस्टाग्राम अकाउंट लॉक है। अब पुलिस इस अकाउंट को तकनीकी विशेषज्ञों की सहायता से खुलवाकर जांच आगे बढ़ाएगी। 

विज्ञापन
Lady don Kajal Khatri's secret will be revealed through Instagram
demo pic... - फोटो : Social Media

विस्तार

गैंगस्टर कपिल मान की गर्ल फ्रेंड लेडी डॉन काजल खत्री का राज अब सोशल मीडिया अकाउंट से खुलेगा। इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया अकाउंट को पुलिस देख रही है। काजल का इंस्टाग्राम अकाउंट लॉक है। अब पुलिस इस अकाउंट को तकनीकी विशेषज्ञों की सहायता से खुलवाकर जांच आगे बढ़ाएगी। 

विज्ञापन


पुलिस की दो टीमें काजल खत्री के ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है, लेकिन लेडी डॉन का सुराग नहीं मिला है। नोएडा के सेक्टर-104 में गैंगस्टर प्रवेश मान के भाई व एयर इंडिया के क्रू मेंबर सूरज मान की हत्या में गैंगस्टर कपिल मान का नाम सामने आया है। कपिल व प्रवेश के बीच गैंगवार में यह हत्या हुई थी। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस को पता चला कि कपिल मान के जेल में बंद होने के बाद उसकी गर्ल फ्रेंड काजल खत्री ने इस हत्याकांड को अंजाम दिलवाया है। तब से पुलिस काजल खत्री की तलाश कर रही है। काजल की इंस्टग्राम प्रोफाइल में पुलिस यह देखेगी कि इसके फ्रेंड लिस्ट में कौन-कौन लोग शामिल हैं। इसकी तस्वीरें, पोस्ट व चैट के बारे में पता करेगी।  इससे जांच में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 दिन बाद भी ईरानी युवती की हत्या के मुख्यारोपी का सुराग नहीं 
सेक्टर-116 में 22 वर्षीय ईरानी युवती जीनत की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी समेत 4 आरोपियों का सुराग घटना के 28 दिन के बाद भी नहीं लगा है। पुलिस ने आरोपियों की जानकारी ईरान के दूतावास को भेजी है। फरार आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी हो चुका है। इन आरोपियों के ईरान भागने की आशंका जताई जा रही है। 

पांच जनवरी की देर रात दो ईरानी शख्स दाउद व फिरोज के परिवार के बीच झगड़ा हो गया था। बात बढ़ने पर दोनों परिवार के लोग आमने-सामने आ गए थे। तभी फिरोज की 22 वर्षीय बेटी जीनत के गले पर चाकू से वार किया गया था। जीनत की इलाज के दौरान उसी रात मौत हो गई थी। जीनत के पिता की शिकायत पर 8 आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-113 थाने में यह केस दर्ज हुआ था। 


इसमें चार आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें मुख्य आरोपी की पत्नी भी है। दूसरी तरफ चार फरार आरोपियों में से एक की कुछ दिन पहले ही लोकेशन नेपाल बॉर्डर के पास मिली थी। इसके बाद एक टीम नेपाल बॉर्डर पर गई थी, लेकिन वहां से खाली हाथ लौटना पड़ा। एसीपी तृतीय शैव्या गोयल का कहना है कि मामले में फरार  आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस की टीम इसमें जुटी है।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed