फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lady don Annu Dhankhar arrested Accused of murder in Burger King Delhi

लेडी डॉन अन्नू धनखड़ गिरफ्तार: दिल्ली के बर्गर किंग में मर्डर की है आरोपी, इस गैंगस्टर के लिए करती है काम

Fri, 25 Oct 2024 10:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 25 Oct 2024 10:19 PM IST
सार

अनु धनखड़ का नाम पहली बार 21 जनवरी को प्रसिद्ध मातूराम हलवाई की गोहाना, सोनीपत, हरियाणा स्थित दुकान में गोलीबारी की घटना में सामने आया था। उसके बाद, वह रोहतक से गायब हो गई और दिल्ली आ गई थी।

विज्ञापन
Lady don Annu Dhankhar arrested Accused of murder in Burger King Delhi
लेडी डॉन अन्नू धनखड़ - फोटो : twitter

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने विदेश में बैठे गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग की दोस्त व दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में स्थित बर्गर किंग रेस्तरां में हत्या की वारदात की आरोपी रोहतक, हरियाणा निवासी अन्नू धनखड़ (19) को गिरफ्तार किया है। उसे भारत-नेपाल बॉर्डर पर स्थित लखीमपुरी, यूपी से पकड़ा गया है। वह हत्या के बाद से ही फरार थी। उसे 23 सितंबर को भगोड़ा अपराधी घोषित किया गया। उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए दिल्ली लाया जा रहा है।

विज्ञापन

स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त अमित कौशिक के अनुसार, नजफगढ़ रोड, राजौरी गार्डन, दिल्ली स्थित बर्गर किंग में 18 जून, 24 को तीन युवक बाइक पर सवार होकर आए थे। एक आरोपी बाइक पर बाहर खड़ा रहा और दो बर्गर किंग के अंदर गए। इन्होंने वहां बैठे गांव चोची, झज्जर, हरियाणा (प्रतिद्वंद्वी गिरोह) निवासी अमन पर करीब से लगभग 20-25 राउंड गोलियां चलाईं। अमन की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में, हिमांशु भाऊ गैंग ने इस वारदात की जिम्मेदारी ली थी। दिल्ली पुलिस की कई टीमों के साथ-साथ एसीपी, स्पेशल सेल/एनआर राहुल कुमार सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर पूरन पंत, इंस्पेक्टर रवि तुशीर, इंस्पेक्टर कुलवीर व विक्रम की टीम भी जांच कर रही थी। टीम ने इस मामले में पहले रिटोली, रोहतक, हरियाणा निवासी बिजेंद्र उर्फ गोलू को 27 जून को गिरफ्तार कर लिया था। बिजेंद्र उर्फ गोलू ने आरोपियों की पहचान गांव- खारिया, जिला हिसार, हरियाणा निवासी आशीष उर्फ लालू, गाँव- रिधाना, जिला झज्जर, हरियाणा निवासी विकास उर्फ विक्की और रोहतक, हरियाणा निवासी अन्नू धनखड़ के रूप में की।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनु की भूमिका मुख्य आरोपी के रूप में सामने आई
जांच के दौरान अनु धनखड़ की भूमिका एक मुख्य आरोपी के रूप में सामने आई थी। उसने पीडि़त अमन को दोस्ती करने के लिए बहाने बर्गर किंग रेस्तरां, राजौरी गार्डन, दिल्ली बुलाया था। यह जानकारी हिमांशु उर्फ भाऊ और साहिल रिटोलिया को दी। इसके बाद आशीष उर्फ लालू, विकास उर्फ विक्की और बिजेंद्र उर्फ गोलू को हिमांशु उर्फ भाऊ और साहिल रिटोलिया ने बर्गर किंग रेस्तरां भेजा। अनु धनखड़ को आखिरी बार 19 जून, 24 को कटरा रेलवे स्टेशन पर देखा गया था और तब से उसकी गतिविधियों का पता नहीं चल पाया था। अन्य दो आरोपी आशीष उर्फ लालू और विकास उर्फ विक्की की 12 जुलाई को सोनीपत क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई थी।

विज्ञापन

अन्नू धनखड़ का नाम पहले भी सामने आ चुका है
अनु धनखड़ का नाम पहली बार 21 जनवरी को प्रसिद्ध मातूराम हलवाई की गोहाना, सोनीपत, हरियाणा स्थित दुकान में गोलीबारी की घटना में सामने आया था। उसके बाद, वह रोहतक से गायब हो गई और दिल्ली आ गई थी।

अमेरिका में बेहतर जिंदगी का झांसा दिया था
आरोपी अनु ने बताया कि उसकी हिमांशु उर्फ भाऊ और साहिल रिटोलिया से दोस्ती है। उन्होंने उसे अपने खर्च पर यूएसए में इमिग्रेशन के लिए वीजा और अन्य दस्तावेजों की व्यवस्था करने का वादा किया था। कहा था कि वह यूएसए में एक शानदार जीवन व्यतीत करेगी।

सोशल मीडिया पर अमन से दोस्ती की
भाऊ के निर्देशों के तहत, उसने सोशल मीडिया के माध्यम से अमन को अपने साथ दोस्ती करने के लिए लुभाया। घटना के दिन उसने अमन को बर्गर किंग रेस्टोरेंट, राजौरी गार्डन, दिल्ली में मिलने के लिए बुलाया। हत्या के बाद वह मुखर्जी नगर पीजी में वापस चली गई और अपना सामान लिया। फिर, आईएसबीटी कश्मीरी गेट से वह बस से चंडीगढ़ गई और आगे अमृतसर के रास्ते कटरा पहुंची। जब वह कटरा में एक गेस्ट हाउस में थी तो हिमांशु उर्फ भाऊ ने उसे तुरंत गेस्ट हाउस खाली करने के लिए कहा। इस पर वह ट्रेन से जालंधर पहुंची और आगे चंडीगढ़ के रास्ते बस से हरिद्वार चली गई। वह हरिद्वार में 3-4 दिन रुकी और फिर बस से कोटा चली गई। वहां 4 महीने तक तलवंडी, कोटा, राजस्थान में एक पीजी में रही। इस अवधि के दौरान, वह भाऊ और साहिल के संपर्क में थी।

ऐसे भेजते थे पैसे
दोनों गैंगस्टर उसे एक दुकान विक्रेता/मनी एक्सचेंजर के माध्यम से ऑनलाइन पैसे भेजते थे। उसे भाऊ ने 22 अक्तूबर को बताया कि अब मामला शांत हो गया है। वह पीजी खाली कर दे। उसने उसे आगे बताया कि वह नेपाल होकर दुबई के रास्ते यूएसए आ सकती है। इसके अनुसार, वह पीजी से निकलकर लखनऊ होते हुए लखीमपुर, यूपी पहुंची, जहां वह भाऊ के निर्देश पर उचित समय पर सीमा पार करने का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान स्पेशल सेल की एक टीम वहां पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed