फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lady died when mcd jcb hit the wall and the wall fall on the family

MCD की जेसीबी ने ले ली एक महिला की जान, पति हो गया गंभीर रूप से घायल

Fri, 16 Feb 2018 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 16 Feb 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
lady died when mcd jcb hit the wall and the wall fall on the family
mcd jcb hit wall - फोटो : अमर उजाला

शाहदरा जिले के फर्श बाजार में बृहस्पतिवार शाम डलाव (कूड़ा घर) पर कूड़ा उठाने आई एमसीडी की जेसीबी मशीन की टक्कर से दीवार गिर गई। हादसे में वहीं कूड़ा बीन रहा एक परिवार दीवार के मलबे की चपेट में आ गया।

विज्ञापन


हादसे में मरजीना बीबी (30) की मौके पर मौत हो गई, जबकि इसका पति अंसार अली (32) और सुहैल अली (4) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को नजदीकी हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक मौके पर जेसीबी मशीन छोड़कर भाग गया। फर्श बाजार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जेसीबी मशीन को कब्जे में ले लिया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

lady died when mcd jcb hit the wall and the wall fall on the family
mcd jcb hit wall - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक मृतक मरजीना बीबी अपने परिवार के साथ सीमापुरी स्थित झुग्गियों में रहती थी। इसके परिवार में पति अंसार, बेटा सुहैल अन्य सदस्य हैं। मरजीना का परिवार कूड़ा बीनने का काम करता था।

बृहस्पतिवार शाम को मरजीना, अंसार व बेटा सुहैल के साथ डी-ब्लॉक न्यू संजय अमर कॉलोनी के कूड़ा घर पर कूड़ा बीन रहे थे। इसी दौरान वहां पर एमसीडी की जेसीबी मशीन कूडा उठाने आ गई।

काम के दौरान जेसीबी मशीन से दीवार गिर गई, जिसका मलबा परिवार पर गिर गया। मरजीना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अंसार और सुहैल बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे के बाद जेसीबी का चालक मौके से फरार हा गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed