फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lady body found near housein half naked condition

घर से कुछ दूर अर्धनग्न मिली युवती की लाश

Sat, 22 Aug 2015 11:26 AM IST
Updated Sat, 22 Aug 2015 11:26 AM IST
विज्ञापन
lady body found near housein half naked condition

बाहरी दिल्ली के अमन विहार थाना इलाके में एक युवती की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह उसका शव घर से 100 मीटर की दूरी पर खाली प्लॉट में अर्र्द्धनग्न अवस्था में मिला।

विज्ञापन


बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त विक्रमजीत सिंह ने बताया कि 23 वर्षीय युवती अपने परिजनों के साथ रानीखेड़ा गांव में रहती थी। वह राजा गार्डन स्थित एक  एनजीओ में काम करती थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कार्यालय गई थी, लेकिन वापस नहीं आई। शुक्रवार सुबह उसका शव घर से दो गली छोड़कर एक खाली प्लॉट में मिला।

पुलिस ने जताया रेप का शक

lady body found near housein half naked condition

उसके शरीर के निचले हिस्से में कपड़े नहीं थे। युवती के भाई ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवती के साथ दुष्कर्म की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म होने की पुष्टि हो सकती है। पुलिस अधिकारियों ने हत्या में किसी परिचित के शामिल होने की बात कही है। अभी तक जांच में पता चला है कि युवती बृहस्पतिवार को कार्यालय गई थी।


जहां से शाम को छुट्टी होने के बाद वह निकली। पुलिस सूत्रों का कहना है कि युवती देर रात तक घर नहीं पहुंची लेकिन परिवार वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी। पुलिस परिवार वालों से इस बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने युवती की कॉल डिटेल खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed