{"_id":"5af55da94f1c1beb408b4660","slug":"lady-accused-her-boyfriend-for-selling-child-in-ghaziabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लिव इन रिलेशनशिप में मां बनी लेडी, झूठ बोलकर BF ने बच्चे का इतने रुपए में किया सौदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिव इन रिलेशनशिप में मां बनी लेडी, झूठ बोलकर BF ने बच्चे का इतने रुपए में किया सौदा
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 11 May 2018 02:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन साल तक युवती को शादी का झांसा देकर लिव इन रिलेशनशिप में रहने और बच्चा होने पर उसे बेच देने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बच्चे को बरामद कर उसकी मां के सुपुर्द कर दिया है। युवती ने अब बच्चे के पिता पर दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
क्रासिंग्स रिपब्लिक सिटी की एक सोसायटी में रहने वाली युवती ने 4 मई को बरेली के रहने वाले एक युवक पर तीन साल तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।दूसरे समुदाय के युवक ने उससे पहले से शादीशुदा होने की बात छुपाई थी। युवती ने आरोप लगाया कि बीते 15 अप्रैल को लिव इन में रहते हुए उनका एक बेटा हुआ। 20 अप्रैल को पिता ने बच्चे को एक दंपती के सुपुर्द कर दिया।

उसने कहा था कि जब उनकी आर्थिक स्थिति ठीक हो जाएगी तो वह बच्चे को वापस ले आएंगे। बाद में पता चला कि उसने बच्चे को 50 हजार रुपये में बेच दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की।
एसएचओ विजयनगर नरेश कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपी पिता को बारादरी बरेली से गिरफ्तार कर बच्चे को भी बरामद कर लिया है। बच्चे को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया है। एसएचओ ने बच्चे को बेचे जाने की बात से इंकार किया है। उनका कहना है कि पूछताछ में पता चला है कि बच्चे को उसकी मां की सहमति से किसी निसंतान दंपति को गोद दे दिया गया था।