{"_id":"6e09c7bd098ab58b2e96c8ddc36cca75","slug":"labours-warned-management-for-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिकों ने प्रबंधन को दी हड़ताल की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिकों ने प्रबंधन को दी हड़ताल की चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 27 Apr 2014 07:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएमटी मानेसर स्थित मुंजाल कीरु कंपनी और प्रबंधन के बीच विवाद और गहराने वाला है। इसके आसार बनने लगे हैं।
विज्ञापन
रविवार को मुंजाल कीरु इंप्लाइज यूनियन की आईएमटी के ताऊ देवीलाल पार्क में एक अहम बैठक हुई। इसमें श्रमिकों ने प्रबंधन से नौ अन्य निलंबित कर्मियों को तुरंत वापस लेने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर कंपनी में व्यापक हड़ताल की चेतावनी दी है।
श्रमिकों की इस बैठक की अध्यक्षता एटक के जिला अध्यक्ष सुरेश गौड़ और महासचिव अनिल पंवार ने किया। इन दोनों श्रमिक नेताओं ने मुंजाल कीरु प्रबंधन पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया।
विज्ञापन
कहा कि जिन 10 श्रमिकों को लेने का वायदा प्रबंधन ने श्रम विभाग के अधिकारियों के समक्ष किया था अब उसका पालन नहीं कर रहा है। अब तक प्रबंधन ने सिर्फ एक ही निलंबित कर्मचारी को काम पर वापस लिया है।
विज्ञापन
मुंजाल कीरु इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष राकेश यादव ने कहा बैठक में आए सभी श्रमिकों में काफी आक्रोश दिखा। अगर प्रबंधन का यही रवैया बरकरार रहा तो किसी बड़े आंदोलन से इनका नहीं किया जा सकता। यही नहीं कंपनी में हड़ताल की भी रणनीति तैयार है।
अगर ऐसा होता है तो इसका दोषी प्रबंधन ही होगा। वहीं प्रबंधन की ओर से पहले ही कहा जा चुका है कि प्रबंधन समझौते का पालन कर रहा है मगर श्रमिक ही सुनवाई के दौरान नहीं आते। इस कारण जांच का काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। इसी कारण देरी हो रही है।