फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   labour department issued notice to companies noida fire incident

नोएडा आग हादसा: श्रम विभाग ने कंपनी मालिकों को भेजा नोटिस, 2 मई तक देना होगा जवाब

Fri, 21 Apr 2017 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 21 Apr 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
labour department issued notice to companies noida fire incident
हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला

श्रम विभाग की ओर से सेक्टर-11 की एक्सेल ग्रीनटेक कंपनी के तीनों मालिकों को नोटिस भेजा गया है। जवाब के लिए 2 मई तक का समय दिया गया है और यदि निर्धारित समय पर जवाब नहीं दिया गया तो अदालत में वाद दायर करा दिया जाएगा। श्रम विभाग ने यह नोटिस दिल्ली के पते पर भेजे हैं। उन्हें 2 मई तक जवाब देना होगा। 

विज्ञापन


उपश्रमायुक्त बीके राय ने बताया कि अग्निकांड के बाद मामले की जांच की गई तो पता चला कि नोएडा में जिस कंपनी में हादसा हुआ है, वह उनके विभाग में रजिस्टर्ड ही नहीं है। कितने कर्मचारी हैं और कंपनी क्या बना रही थी। इसकी भी जानकारी नहीं दी गई। 
विज्ञापन


शुक्रवार को थाने के रिकार्ड के अनुसार उक्त कंपनी के मालिक अब्दुल रज्जाक, संजय दास और राजेश श्रीनिवासुल पाए गए हैं। यह कंपनी नजफगढ़ रोड नई दिल्ली के शिवाजी मार्ग डीएलएफ टावर के नाम से रजिस्टर्ड है। उसी पते पर तीनों के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि वह उस समय तक जवाब नहीं देते हैं तब अदालत में तीनों के खिलाफ वाद दायर करा दिया जाएगा। यदि नोटिस का जवाब दिया जाता है तो उनके यहां पर मरने वाले श्रमिकों की उम्र और तनख्वाह के अनुसार ही मुआवजा निर्धारित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कर्मकार प्रतिकर अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की गई है।


जिले में सभी कंपनियों को अपने रजिस्ट्रेशन के नवीनीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा कंपनियों का सत्यापन कराने के लिए टीम बनाई गई हैं और यह टीमें ऐसी कंपनियों को ही चिह्नित करेंगी जो श्रम विभाग में रजिस्टर्ड नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed