फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   labour dead in gurgaon factory, tension rises

कंपनी में श्रमिक की मौत के बाद बवाल

Sat, 29 Mar 2014 12:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 29 Mar 2014 12:50 PM IST
विज्ञापन
labour dead in gurgaon factory, tension rises

सिरहौल स्थित एक एक्सपोर्ट कंपनी ओरिएंट क्राफ्ट में शुक्रवार को करंट लगने से एक श्रमिक की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। कंपनी के बाहर जमा हुए लोगों ने जमकर पथराव किया।

विज्ञापन


उन्हें रोकने पहुंची पुलिस टीम भी गुस्साए लोगों का शिकार बनी। पथराव में एक अधिकारी समेत नौ पुलिसकर्मी घायल हो गए। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह कंपनी में काम शुरू होने के डेढ़ घंटे बाद एक श्रमिक की करंट लगने से मौत की सूचना मिली। बताया जाता है कि स्थिति तब गंभीर हो गई जब इस खबर को सुनकर प्लांट में काम करने वाली दो महिलाएं बेहोश हो गई।orient craft tension
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद श्रमिक प्लांट छोड़कर बाहर आ गए। स्थिति की गंभीरता को देख प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस बीच आसपास की कंपनियों के श्रमिक भी वहां एकत्र हो गए। उनके आक्रामक रुख को देखते हुए कंपनी के गेट पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

इसी बीच श्रमिकों ने पथराव शुरू कर दिया। इसमें गेट के सामने खड़ी 15 से ज्यादा गाड़ियाें को निशाना बनाया गया। उनके शीशे तोड़ डाले गए। पथराव में एसीपी नरेंद्र कादियान समेत नौ पुलिसकर्मियों को चोटें भी आईं। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आंसू गैस के गोले दागे। इससे भगदड़ मच गई।orient craft tension

इसके बाद पुलिसकर्मियों ने श्रमिकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। अनियंत्रित हुए माहौल की खबर मिलते ही डीसीपी वेस्ट विकास धनखड़ समेत सभी क्षेत्रों के एसीपी वहां पहुंच गए। शाम पांच बजे के बाद स्थिति नियंत्रण में आ सकी।orient craft tension


उधर, मृत श्रमिक की पहचान कानपुर ईदेरा के सुनील पुष्पकर (34) के रूप में की गई है। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर डॉ. दीपक माथूर ने कहा कि रिपोर्ट में मौत का कारण हाथ में करंट लगना सामने आया है। इस बारे में डीसीपी वेस्ट ने बताया कि भीड़ में कुछ लोगों ने प्रायोजित तरीके से पुलिसकर्मियों को घेर कर पथराव किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed