{"_id":"6ab3db5e717a4a99a60c8c67","slug":"kurtas-featuring-ganesha-inspired-designs-will-be-the-highlight-of-the-ganesha-visarjan-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-1226-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: गणेश विसर्जन में छाएंगे गणेश लुक वाले कुर्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: गणेश विसर्जन में छाएंगे गणेश लुक वाले कुर्ते
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। गणेश उत्सव का उल्लास चरम पर है। 25 सितंबर को होने वाले गणेश विसर्जन को लेकर भक्तों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बप्पा को नाचते-गाते और पूरे जोश के साथ विदा करने के लिए ढोल और डीजे की एडवांस बुकिंग कर ली गई है। विसर्जन यात्राओं में एकरूपता और भक्ति का रंग दिखाने के लिए युवाओं में खास क्रेज है।
विसर्जन के दिन पहनने के लिए लोगों ने बड़ी संख्या में गणेश जी के प्रिंट वाली टी-शर्ट और कुर्तों के ऑर्डर दे दिए हैं। इसका असर बाजारों पर भी दिख रहा है। गणेश प्रिंट वाले परिधानों की मांग आसमान छू रही है। मौजपुर के एक कपड़ा व्यापारी ने बताया कि मांग को देखते हुए समय पहले ही थोक में माल मंगाकर स्टॉक कर लिया था, जो अब हाथों-हाथ बिक रहा है। 25 सितंबर को ढोल की थाप और एक रंग में सजे भक्तों का नजारा अद्भुत होगा। संवाद