फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kumar vishwash said Kiran Bedi was the detective of BJP.

'हम खा रहे थे लाठिया तो बेदी कर रही थीं ट्वीट'

Sat, 24 Jan 2015 01:12 AM IST
Updated Sat, 24 Jan 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
Kumar vishwash said Kiran Bedi was the detective of BJP.

दिल्ली के गरम होते सियासी पारे के बीच जुबानी जंग भी तीखी होती जा रही हैं। एक तरफ आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य शांति भूषण किरण बेदी की तारीफ कर रहे हैं तो दूसरी तरफ आप नेता कुमार विश्वास लगातार बेदी पर हमलावर हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को कुमार विश्वास ने बेदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अन्ना आंदोलन के समय से ही बेदी भगवा दल से सहानुभूति रखती रही हैं। बेदी आंदोलन में भाजपा की जासूस की तरह काम कर रही थीं।
विज्ञापन


विश्वास ने आरोप लगाया कि बेदी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन के दौरान केजरीवाल को सलाह भी देती थीं कि भाजपा के प्रति रवैया नरम रखा जाए।

कुमार विश्वास का बेदी पर तीखा हमला

Kumar vishwash said Kiran Bedi was the detective of BJP.

विश्वास ने कहा है कि 16 दिसंबर को गैंगरेप की घटना के दौरान मनीष सिसोदिया के साथ हम सभी इंडिया गेट और जंतर मंतर पर लाठियां खा रहे थे तब किरण बेदी ट्वीट करने में व्यस्त थीं।
 
हालांकि, कुमार विश्वास ने यह भी कहा कि इंडिया अगेंस्ट करप्शन का आंदोलन किसी केजरीवाल, अन्ना और बेदी का आंदोलन नहीं था बल्कि आम लोगों का आंदोलन था।

उसको लेकर किसी को गलतफहमी नहीं पालनी चाहिए। आम आदमी का आंदोलन अभी जिंदा है। हालांकि किरण बेदी ने इन आरोपों पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वह ऐसे बयानों पर टिप्पणी नहीं करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed