महिला से छेड़छाड़ के मामले में हाईकोर्ट पहुंचे कुमार विश्वास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट द्वारा एफआईआर दर्ज करने के आदेश के बाद आम आदमी पार्टी नेता कुमार विश्वास की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। ऐसे में आप नेता ने आज दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर मामले पर जल्द ही सुनवाई की मांग की है।
गौरतलब है कि कुमार विश्वास के खिलाफ एक पार्टी कार्यकर्ता द्वारा छेड़छाड़ के आरोपों के चलते कोर्ट ने सरोजनी नगर थाना पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया है।
कोर्ट ने ये आदेश हाल ही में एक महिला की शिकायत के बाद दिया था। इस शिकायत में महिला ने कुमार विश्वास पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं।
कोर्ट के आदेश पर हुई थी एफआईआर
महिला के मुताबिक विश्वास ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी भी की थी। महिला का कहना है कि इस मामले में उसने पुलिस से शिकायत भी की थी। लेकिन पुलिस ने आप नेता के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
वहीं पुलिस ने जवाब दिया था कि उसे अपनी स्थिति रिपोर्ट में आप नेता के खिलाफ कुछ नहीं मिला। जिसके चलते रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। लेकिन बाद में कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी।
एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 ए (यौन उत्पीड़न) और 509 (एक महिला का शील भंग करने के इरादे से शब्द, हावभाव या हरकत) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है तथा विषय की जांच शुरू कर दी है।