ट्विटर पर छिड़ी जंग, कुमार विश्वास ने किए ऐसे ट्वीट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी में राज्यसभा सीट के बंटवारे पर कुमार विश्वास की ओर से हार मार लेने के बाद भी पार्टी नेताओं की ओर से उन पर हमला जारी है। शनिवार को फिर दिल्ली में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज और दिल्ली सरकार के प्रवक्ता नागेंद्र शर्मा ने कुमार विश्वास पर हमला बोला।
सोशल मीडिया पर किए गए इस हमले के जवाब में कुमार ने बिना किसी का नाम लिए और अपने एक साक्षात्कार के साथ लिखा कि ‘मेरे लहजे में जी हुजूर ना था, इससे ज्यादा मेरा कसूर ना था’।
नागेंद्र शर्मा ने ट्वीट करके लिखा कि ‘जब पार्टी के विधायकों को झूठे केस में फंसाकर गिरफ्तार किया जा रहा था। तब कुछ लोगों की जन्मदिन की पार्टी के मेहमानों की सूची में अजीत डोवाल (प्रधानमंत्री के सुरक्षा सलाहकार) और बीएस बस्सी (पूर्व पुलिस आयुक्त दिल्ली) शामिल थे।
यह हमारे साथियों के लिए शर्मसार करने वाला जैसा था’। ट्वीट में कुमार विश्वास का जिक्र तो नहीं था, लेकिन था उनके लिए ही, क्योंकि उन पर इस मुद्दे पर पहले भी सवाल उठे हैं।
फुंके हुए कारतूस भी खुद को बाहुबली कहते है: अमानतुल्लाह खां
कुमार विश्वास व केजरीवाल के बीच शुक्रवार को जब विवाद चरम पर था, तब बाहुबली फिल्म के किरदारों से पार्टी की तुलना हो रही थी। तब बाहुबली की जगह कुमार विश्वास को रखा गया था।
इस पर बिना नाम लिए आप विधायक और पहले भी कुमार विश्वास पर आरएसएस का आदमी होने का आरोप लगा चुके अमानतुल्लाह खान ने लिखा कि ‘फुंके हुए कारतूस भी आजकल खुद को बाहुबली कहते हैं’।
कुमार पर यह हमला यहीं नहीं रुका, विश्वास ने एक टीवी को साक्षात्कार दिया है, जिस पर आम आदमी पार्टी दिल्ली के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने उस साक्षात्कार के एक वीडियो के साथ लिखा कि ‘लाशें उस अदालत तक पहुंची जो सहाफत कब्रिस्तान थी’।
यहां लाशें से उनका मतलब कुमार विश्वास से था, जिन्होंने खुद को राज्यसभा टिकट नहीं मिलने पर अपनी तुलना शव से की थी।