{"_id":"5dac20788ebc3e0159665dd6","slug":"kumar-vishwas-tweet-on-kamlesh-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमलेश हत्याकांड पर कुमार विश्वास का ट्वीट, हत्या को 'जाहिल तालिबानी सोच' बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमलेश हत्याकांड पर कुमार विश्वास का ट्वीट, हत्या को 'जाहिल तालिबानी सोच' बताया
Sun, 20 Oct 2019 02:47 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 20 Oct 2019 02:47 PM IST
विज्ञापन
कमलेश तिवारी-कुमार विश्वास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या पर राजनीति भी गरमा गई है। आम आदमी पार्टी के बागी नेता और कवि कुमार विश्वास ने कमलेश तिवारी की हत्या पर ट्वीट किया है। साथ ही राजनीतक दलों पर सवाल उठाए हैं।
कुमार विश्वास ने ट्वीट किया कि दूसरे मज़हब पर दिया उसका बयान क़ानूनी दायरे में अपराध था और उसकी वह सजा भी काट रहा था किंतु जिस जाहिल तालिबानी सोच ने दिन दहाड़े कमलेश तिवारी की हत्या की, उससे नज़र चुराकर निकलने वाले ये नहीं जानते कि ऐसी कट्टरताओं पर राजनैतिक फ़ायदे के लिए चुप्पी साधना पूरे देश को भारी पड़ता है।'
विज्ञापन
शुक्रवार को लखनऊ में नाका के खुर्शीदबाग की तंग गलियों में रहने वाले हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी (50) की दो बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी।
दोनों बदमाश मिठाई के डिब्बे में पिस्टल व चाकू छिपाकर कमलेश के घर की पहली मंजिल पर स्थित दफ्तर पहुंचे। वहां उन्होंने पहले उनकी गर्दन पर गोली मारी। फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने के बाद गला रेत दिया। हत्या की वारदात से अफसरों में हड़कंप मच गया।

दूसरे मज़हब पर दिया उसका बयान क़ानूनी दायरे में अपराध था और उसकी वह सजा भी काट रहा था किंतु जिस जाहिल तालिबानी सोच ने दिन दहाड़े #KamleshTiwariMurder किया उससे नज़र चुराकर निकलने वाले ये नहीं जानते कि ऐसी कट्टरताओं पर राजनैतिक फ़ायदे के लिए चुप्पी साधना पूरे देश को भारी पड़ता है
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) October 19, 2019