फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kumar vishwas says kejriwal can call psychopath to modi

भड़के विश्वास बोले- मोदी को साइकोपैथ कह सकते हैं केजरीवाल

Thu, 11 Aug 2016 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 11 Aug 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
kumar vishwas says kejriwal can call psychopath to modi
कुमार ‍व‌िश्वास

आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने केजरीवाल द्वारा पीएम मोदी को साइकोपैथ (मनोरोगी) बोलने का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल पीएम को साइकोपैथ बोल सकते हैं।

विज्ञापन


कुमार विश्वास ने यह बात एलजी नजीब जंग के एक इंटरव्यू के संबंध में कही। इस इंटरव्यू में नजीब जंग ने कहा है कि सीएम केजरीवाल को अपने मनोरोगी वाले बयान पर पीएम मोदी से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन


इस पर कुमार विश्वास ने कहा कि अगर पीएम मोदी सार्वजनिक मंच से नक्सली, जंगली, 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड, लड़की सेट कर रहे हो बोल सकते हैं तो केजरीवाल भी उन्हें साइकोपैथ बोल सकते हैं। इस एलजी को अपनी राय नहीं रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगर हिम्मत है तो केंद्र सरकार दिल्ली विधानसभा को भंग करके देखे

kumar vishwas says kejriwal can call psychopath to modi
कुमार विश्वास - फोटो : AmarUjala

एलजी नजीब जंग और केंद्र सरकार पर हमलावर होते हुए कुमार विश्वास ने ये भी कहा कि अगर हिम्मत है तो केंद्र सरकार दिल्ली विधानसभा को भंग करके देखे। संविधान का अपमान करने की केंद्र सरकार की कोशिश का जनता पंजाब, गोवा और गुजरात में जवाब देगी।

पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल नजीब जंग मीडिया में इंटरव्यू दे रहे हैं कि उनके हिसाब से विधानसभा को भंग कर देना चाहिए।

यही नहीं, जंग ने अरविंद केजरीवाल को सलाह दी है कि वह प्रधानमंत्री से क्षमा मांग लें। विश्वास ने कहा कि सियासी हमले दोनों तरफ से होते रहे हैं। यह बात सियासी तौर पर निपटी जाएगी, लेकिन अगर उनमें हिम्मत है तो वह विधान सभा भंग करने का प्रस्ताव संसद में पास करके दिखाएं।

अगर एलजी में हिम्मत है तो वह पंजाब की किसी एक सीट से चुनाव लड़कर दिखाए

kumar vishwas says kejriwal can call psychopath to modi
कुमार विश्वास - फोटो : amar ujala

विश्वास ने आरोप लगाया कि नजीब जंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर काम कर रहे हैं। अगर उनमें हिम्मत है तो वह पंजाब की किसी एक सीट से चुनाव लड़कर दिखाए।जनता उनकी तानाशाही का जवाब दे देगी।

प्रधानमंत्री मोदी भूल गए हैं कि कभी अटल विहारी वाजपेयी व लालकृष्ण आडवाणी ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की वकालत की थी। वहीं, गोवा की भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इससे जुड़ा प्रस्ताव पास हुआ था।

विश्वास ने आरोप लगाया कि यह इमरजेंसी के सेमीफाइनल की शुरुआत है। लेकिन प्रधानमंत्री को यह याद दिलाना चाहते हैं कि देश संविधान और लोकतंत्र से चलता है। अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड में उन्होंने यह देख लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed