फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kumar vishwas may leave aam admi party says party may go to hell

केजरीवाल से हुआ विश्वास का मोहभंग, कहा भाड़ में जाए पार्टी

Mon, 24 Apr 2017 03:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 24 Apr 2017 03:55 PM IST
विज्ञापन
kumar vishwas may leave aam admi party says party may go to hell
kumar vishwas - फोटो : ट्व‌िटर से

जंतर मंतर पर एक महीने से भी ज्यादा समय से प्रदर्शन कर रहे तमिलनाडु के किसानों से मुलाकात करने पहुंचे कवि और आप नेता कुमार विश्वास की एक बार फिर उनकी पार्टी के खिलाफ नाराजगी जाहिर हुई।

विज्ञापन


वह अपनी पार्टी से किस कदर नाराज हैं वह उनके शब्दों से ही समझा जा सकता है। इन्हीं शब्दों की वजह से ही यह आशंका एक बार फिर सिर उठा रही है कि कहीं वो आम आदमी पार्टी छोड़ने का मन तो नहीं बना चुके?
विज्ञापन


बता दें कि रविवार को जब कुमार विश्वास जंतर मंतर किसानों से मिलने पहुंचे तो उन्होंने 'आप' को भाड़ में जाने की बात कह दी। इससे पहले भी व‌िश्वास केजरीवाल पर न‌िशाना साध चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'पार्टी जाए भाड़ में तेल लेने'

kumar vishwas may leave aam admi party says party may go to hell
kumar vishwas - फोटो : सोशल मीड‌िया

जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारी किसानों से मिलने गये कुमार विश्वास से जब इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के रूख पर सवाल किया गया तो वो उखड़ गए। कुमार विश्वास ने कहा कि ‘पार्टी जाए भाड़ में तेल लेने।’ उन्होंने कहा कि वो पार्टी को बोल देंगे कि इस मुद्दे पर काम करे, बाकी वे जानें और उनका काम। 

कुमार विश्वास यह भी बोले, ‘कोई किसानों के लिए काम नहीं कर रहा है।’ कुमार विश्वास ने जिस अंदाज में पार्टी के खिलाफ तल्ख शब्दों में बात की उससे तो यही लग रहा है कि उनका पार्टी से मोहभंग हो गया है।

अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने एक वीडियो जारी कर केजरीवाल पर इशारों-‌इशारों में निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि जो पार्टी भ्रष्टाचार को मिटाने का कहकर दिल्ली की सत्ता पर काबिज होती है अगर वो ही भ्रष्टाचार में लिप्त हो जाए और कोई एक्शन न ले तो जनता सवाल पूछेगी कि नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed