फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kumar vishwas fortuner car stolen from his home in indirapuram

कवि कुमार विश्वास की फॉर्च्यूनर कार ले उड़े चोर, घर के बाहर खड़ी थी

Sat, 15 Feb 2020 01:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 15 Feb 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
kumar vishwas fortuner car stolen from his home in indirapuram
कुमार विश्वास की कार चोरी(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

आप के बागी नेता और कवि कुमार विश्वास की कार उनके घर के बाहर से चोर चुरा ले गए। बता दें कि कुमार विश्वास गाजियाबाद के इंदिरापुरम में रहते हैं। उनके घर के बाहर ही उनकी फॉर्च्यूनर कार खड़ी थी, जिस पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया।

विज्ञापन


इसकी शिकायत कुमार विश्वास के मैनेजर ने पुलिस में दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुमार विश्वास के घर के बाहर खड़ी फार्च्यूनर कार शनिवार रात डेढ़ बजे चोर उड़ा ले गए।
विज्ञापन


कवि कुमार विश्वास अपने परिवार के साथ वसुंधरा सेक्टर तीन में रहते हैं। शनिवार रात सेक्टर तीन स्थित उनके घर के बाहर काली कार में सवार होकर कुछ बदमाश पहुंचे और घर के बाहर खड़ी उनकी फार्च्यूनर कार चोरी कर ले गए। पूरी धटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुए चोर

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में काली कार में आए चोर कार ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ इंदिरापुरम अंशु जैन का कहना है कि कुमार विश्वास के मैनेजर वरदान शर्मा की तरफ से शिकायत आई है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed