फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kumar vishwas files PIL in supreme court to take cognizance in vyapam scam

व्यापम घोटाले को लेकर विश्वास ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

Mon, 06 Jul 2015 06:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 06 Jul 2015 06:22 PM IST
विज्ञापन
kumar vishwas files PIL in supreme court to take cognizance in vyapam scam

मध्यप्रदेश के सबसे बड़े भर्ती घोटाले व्यापम में एक के बाद एक हो रही लगातार संदिग्ध मौतों के बाद आम आदमी पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।

विज्ञापन


आप द्वारा दायर के बारे में बताते हुए आप नेता कुमार विश्वास ने बताया कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से विनती की है कि वो व्यापम मामले में हो रही मौतों की गंभीरता को देखते हुए इस मामले में संज्ञान ले।
विज्ञापन


कुमार विश्वास ने कहा कि मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए एसआईटी का गठन किया जो इसकी जांच कर रहा है। विश्वास ने आगे कहा कि लेकिन तमाम पहल करने के बाद भी इस मामले में अब तक 45 मौतें हो चुकीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक पर लिखा हाले दिल

kumar vishwas files PIL in supreme court to take cognizance in vyapam scam

इस विषय में विश्वास ने अपने फेसबुक पेज पर भी लिखा है। कुमार विश्वास लिखते हैं कि, 'माननीय उच्चतम न्यायलय के दरवाज़े पर जनहित याचिका ले कर आया हूँ। #ख़ूनी व्यापमं के बारे में अपील करने। ऐसा कैसे हो सकता है कि एक ही घोटाले की जाँच से जुड़े 45/46 लोग अलग-अलग संदिग्ध अवस्था में मृत पाए जाएँ और सरकार उच्च स्तरीय जाँच करवाने की बजाए स्तरहीन बयानबाज़ी में उलझी रहे?'

'कल दिवंगत पत्रकार अक्षय की अन्त्येष्टि में गया था। पहले भी दो बार मिल चुका था उससे। खुद में अजीब सा लगा - 46 अक्षय? 46 मौतें और कोई गंभीरता नहीं? उसपर भी अहंकार में डूबे मंत्रीजी कह रहे हैं -' हमसे बड़ा पत्रकार थोड़ी था?"!!?? आज माननीय उच्चतम न्यायलय में PIL दाखिल किया है कि उच्चतम न्यायलय पूरी जाँच को अपने हाथों में ले लें । उम्मीद है कि आगे जानें बच सकेंगी, मामले की तह तक पहुँचा जा सकेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed