फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kumar vishwas attacks on arvind kejriwal

बोले कुमार विश्वास, 'मेरे बॉस नहीं हैं केजरीवाल'

Thu, 04 Sep 2014 05:41 PM IST
Updated Thu, 04 Sep 2014 05:41 PM IST
विज्ञापन
kumar vishwas attacks on arvind kejriwal

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास के बागी तेवर एक बार फिर दिखने लगे हैं। लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद से ही कुमार विश्वास के 'आप' से दूर होने की चर्चा सामने आती रही है।

विज्ञापन


पार्टी के अंदर फैसलों को लेकर कुमार विश्वास ने एक बार फिर कड़ा रुख दिखाया है। उन्होंने कहा है कि अरविंद केजरीवाल उनके बॉस नहीं हैं। अपने निजी फैसलों के लिए वह स्वतंत्र हैं। जिस दिन महसूस हुआ कि आप में बॉस कल्चर हावी हो रहा है तो वह पार्टी छोड़ने वाले पहले व्यक्ति होंगे।
विज्ञापन


आप नेता का कहना है कि पार्टी एक आंदोलन है। इससे जुड़ाव इसलिए है कि लड़ाई आम आदमी के लिए लड़ी जा रही है। विश्वास बिग बॉस में रहें या बाहर, आम आदमी के हक में बात करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कुमार विश्वास को रियलिटी शो बिग बॉस में प्रतिभागी बनने का ऑफर मिला है जिसके लिए उन्होंने अपनी शर्त रखी है।

क्या केजरी से दूर हो रहे हैं कुमार?

kumar vishwas attacks on arvind kejriwal

मैं पार्टी से जुड़ा हूं और इसके संयोजक अरविंद केजरीवाल हैं। लेकिन केजरीवाल हमारे बॉस नहीं हैं। अपने निजी फैसलों की जिम्मेदारी हमारी है। पार्टी में बॉस कल्चर नहीं है। जिस दिन महसूस हुआ कि पार्टी व्यक्ति विशेष की हो गई है, पार्टी छोड़ दूंगा।

दूसरी तरफ कलर्स के रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा बनने के बारे में विश्वास ने बताया कि शो निर्माता कंपनी के सीईओ को एक चिट्ठी भेजी है। इसमें मैंने कहा है कि शो से मिलने वाली सारी राशि वह शहीद विधवा कल्याण कोष में दान दूंगा।

शर्त यही है कि बिग बॉस की तरफ से इसमें इतनी राशि डाल दी जाए कि यह 21 करोड़ रुपये हो जाए। शर्त पूरी होने पर वह बिग बॉस के घर में कैद होने को तैयार हैं। प्रस्ताव पर चैनल के जवाब के बारे में विश्वास ने बताया कि मंगलवार को ही उन्होंने चैनल को प्रस्ताव भेजा है। हालांकि अब तक इस मामले में चैनल की ओर से जवाब आना बाकी है।

जब कुमार विश्वास के बयान से मची खलबली

kumar vishwas attacks on arvind kejriwal

इसके पहले आप नेता कुमार विश्वास ने अपने उस बयान से खलबली मचा दी थी जिसमें उन्होंने भाजपा ‌के एक सांसद पर दिल्ली के सीएम बनने के लिए ऑफर देने का आरोप लगाया था।

कुमार ने कहा था कि उनके मित्र और दिल्ली से भाजपा के सांसद ने 19 मई को उनके घर पर मुलाकात की थी और दिल्ली के सीएम बनने का ऑफर दिया था। साथ यह भी कहा था कि उनके साथ आप के 12 विधायक भी भाजपा में शामिल हो जाएंगे।

कुमार ने इन आरोपों के साथ यह भी कहा था कि उन्होंने भाजपा सांसद के प्रस्ताव को उसी वक्त ,खारिज कर दिया था। कुमार ने भाजपा पर पार्टी को तोड़ने का आरोप लगाया था। हालांकि कुमार विश्वास शुरूआत से ही इस बात को लेकर चर्चा में रहे हैं कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव में कुमार विश्वास ने अमेठी से चुनाव लड़ा था, जिसमें वह कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुकाबले में बुरी तरह हार गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed