केजरीवाल के माफीनामे पर विश्वास का तंज- हम क्या उस पर थूकें जो खुद थूक कर चाटने में माहिर है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को पंजाब के शिरोमणि अकाली दल(एसएडी) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ दिए गए अपने सभी बयान वापस ले लिए हैं। केजरीवाल ने मजीठिया से लिखित माफी भी मांग ली है जिसके बाद विपक्ष ही नहीं आम आदमी पार्टी के नेता भी केजरीवाल से खासा नाराज हैं।
पंजाब इकाई के पार्टी अध्यक्ष भगवंत मान ने तो अपने पद से ही इस्तीफा दे दिया है। वहीं केजरीवाल की रणनीतियों के लिए अक्सर ही उनकी आलोचना करने वाले कुमार विश्वास ने केजरीवाल पर अपने ट्वीट के जरिए बड़ा हमला बोला है।
केजरीवाल ने अपनी तल्ख टिप्पणी में लिखा है, -
एकता बांटने में माहिर है ,
खुद की जड़ काटने में माहिर है ,
हम क्या उस शख़्स पर थूकें जो खुद,
थूक कर चाटने में माहिर है !
एकता बाँटने में माहिर है ,
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) March 15, 2018
खुद की जड़ काटने में माहिर है ,
हम क्या उस शख़्स पर थूकें जो खुद,
थूक कर चाटने में माहिर है ! 😡👎
छलका भरोसा टूटने का दर्द
“पराए आँसुओं से आँख को नम कर रहा हूँ मैं ,
भरोसा आजकल खुद पर भी कुछ कम कर रहा हूँ मैं ,
बड़ी मुश्किल से जागी थी ज़माने की निगाहों में ,
उसी उम्मीद के मरने का मातम कर रहा हूँ मैं ..!”
“पराए आँसुओं से आँख को नम कर रहा हूँ मैं ,
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) March 15, 2018
भरोसा आजकल खुद पर भी कुछ कम कर रहा हूँ मैं ,
बड़ी मुश्किल से जागी थी ज़माने की निगाहों में ,
उसी उम्मीद के मरने का मातम कर रहा हूँ मैं ..!”
🙏 सो जाइए...आप सब को शुभ-रात्रि 😞 pic.twitter.com/W74T22SSMt
कहा जा रहा है कि केजरीवाल ने ये कदम इसलिए उठाया है ताकि वो आने वाले समय में किसी भी तरह के कोर्ट केस या मानहानि के मामले में नहीं पड़ना चाहते हैं। इसीलिए उन्होंने लिखित माफीनामे जैसा कदम उठाया है।
इसी पर तंज कसते हुए कुमार विश्वास ने एक और ट्वीट कर लिखा, 'मैं लगातार ही अपने शोज ड्रॉप कर साल 2013, 14, 15 के चुनावी कैंपेन से जुड़े केस की सुनवाई के लिए कोर्ट जाता हूं और इसमें आप पार्टी मुझे कोई कानूनी मदद मुहैया नहीं कराती। ऐसा ही एक केस कल है जिसे मेरे निजी वकील देख रहे हैं। मेरी ये लड़ाई जारी रहेगी। जय हिंद।'
I hv been regularly dropping my shows to attend several court hearings related to 2013, 14 and 15 poll campaign without any legal assistance from AAP. Another one pending tomorrow and I hv been again engaging my personal lawyers for this. Will carry on this fight. Jai Hind🇮🇳🙏
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) March 16, 2018