फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kumar vishwas attack on aap after mcd results in delhi

कुमार विश्वास ने 'आप' पर लगाए कई गंभीर आरोप, बंद कमरे में हुए फैसले

Mon, 01 May 2017 05:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 01 May 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
kumar vishwas attack on aap after mcd results in delhi
कुमार विश्वास - फोटो : YOUTUBE

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और कवि कुमार विश्वास ने पंजाब व दिल्ली नगर निगम चुनाव की हार के बाद पार्टी नेतृत्व पर निशाना साधा है। विश्वास के मुताबिक, ईवीएम से ज्यादा संवादहीनता चुनावों में हार की वजह बनी है। विश्वास ने सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान प्रधानमंत्री निशाना साधने की पार्टी की रणनीति पर भी सवाल उठाया है।   

विज्ञापन

    
कुमार विश्वास ने बताया कि आप अपनी गलतियों से चुनाव हारी है। यह हमारी छठी हार है, जिसकी बड़ी वजह नेताओं को अपने ही कार्यकर्ताओं से कट जाना है। हम इसलिए हारे क्योंकि लोगों ने हमें वोट नहीं दिया है। हार पर बहाने ढूंढने की बजाय हमें इस हार की समीक्षा करनी चाहिए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ईवीएम की गड़बड़ी एक मुद्दा हो सकता है लेकिन हार की बड़ी वजह कार्यकर्ताओं से पार्टी की संवादहीनता रही। जंतर-मंतर से हम चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने के लिए नहीं चले थे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

   
कुमार विश्वास ने माना कि पार्टी के अंदर कई गलत फैसले लिए गए थे। सर्जिकल स्ट्राइक के मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधना, उनसे प्रमाण मांगना पार्टी का गलत निर्णय था, वह देश के प्रधानमंत्री हैं, इस तरह उन पर निशाना साधना ठीक नहीं था।   

वहीं, दिल्ली निकाय चुनाव की हार के बाद नये प्रदेश संयोजक गोपाल राय के नाम पर पीएसी में चर्चा नहीं हुई। बृहस्पतिवार की बैठक में सिर्फ उनको बता दिया। हालांकि, विश्वास का मानना है कि गोपाल राय अच्छे संगठनकर्ता हैं। लेकिन दूसरे कई लोगों के नाम पर चर्चा हो सकती थी। कुमार विश्वास के मुताबिक, पार्टी में बदलाव की जरूरत है, पार्टी अपनी गलती के कारण ही एमसीडी चुनाव हारी है।      

एक निजी चैनल से बात करते हुए कुमार विश्वास ने कहा कि दिल्ली में पार्टी को ईवीएम ने नहीं जनता ने हराया है। कुमार को केजरीवाल की इस बात पर भी आपत्ति है कि उन्होंने कश्मीर में सेना के सर्जिकल स्ट्राइक मामले पर प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना की।

'सही मंच पर नहीं उठाया जाए सवाल'

kumar vishwas attack on aap after mcd results in delhi

कुमार का कहना है कि केजरीवाल को ऐसा नहीं बोलना चाहिए था। कुमार ने माना कि फिलहाल पार्टी में बड़े बदलाव की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हम अपने कार्यकर्ताओं से सही से संवाद नहीं कर पाए।

कुमार ने माना कि ईवीएम की गड़बड़ी एक मुद्दा हो सकता है लेकिन इसे उठाने का सही मंच कोर्ट और चुनाव आयोग है जहां जाकर हम अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

कवि से नेता बने कुमार विश्वास ने कहा कि हमें ये तय करना होगा कि हम जंतर-मंतर पर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेंगे या फिर मोदी, कांग्रेस या ईवीएम के खिलाफ।

पार्टी में बदलाव की जरूरत

kumar vishwas attack on aap after mcd results in delhi

उन्होंने कहा कि पंजाब और दिल्ली में आप की हार के बाद अब हमें इसमें बदलाव के बारे में मिलकर सोचना होगा। गोपाल राय को दिल्ली आप का संयोजन बनाए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि वो सक्षम व्यक्ति हैं और ये फैसला पार्टी में बहुमत से हुआ है।

विश्वास ने मान कि हम दिल्ली के लोगों तक अपने काम को नहीं पहुंचा पाए जिसके लिए अब पार्टी में बदलाव किए जाने की जरूरत है। बता दें कि केजरीवाल में एक हफ्ते में दूसरी बार पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है।

इससे पहले कुमार विश्वास ने एक वीडियो जारी कर केजरीवाल को नसीहत दी थी। मामले को संभालते हुए केजरीवाल ने इसकी तारीफ की और अपने सभी कार्यकर्ताओं और विधायकों को इस वीडियो को देखने की अपील भी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed