कुमार विश्वास ने चैनल पर किया मानहानि का केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता कुमार विश्वास ने सोमवार को एक टीवी चैनल के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया है। मामले की शिकायत कुमार विश्वास ने पटेल नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई।
सूत्रों के मुताबिक मामला जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी की रैली के दौरान किसान गजेंद्र सिंह की आत्महत्या के बारे में चैनल द्वारा दिखाई गई विषय वस्तु को लेकर दर्ज कराया गया है।
इतना ही नहीं कुमार विश्वास चैनल के खिलाफ कानूनी नोटिस भी भेज चुके हैं। जिसका उन्हें कोई जवाब नही मिला।
'मालिक, संपादक और एंकर पर हो कार्रवाई'
अपनी शिकायत में आप नेता कुमार विश्वास ने चैनल के मालिक, संपादक और एंकर पर फर्जी खबर दिखाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
कुमार विश्वास ने चैनल पर जानबूझकर या स्वेच्छा से शब्दों, संकेतो और दृश्यों के माध्यम से मानहानि और फर्जी विषय सामग्री का प्रसारण करने का आरोप लगाया गया है।
शिकायत में बताया गया है कि टीवी चैनल ने ये सब विरोधी पार्टी भाजपा के इशारे पर किया है।