फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Krujon syndrome victim found new life, came to India to treat resident Oman

क्रूजॉन सिंड्रोम पीड़ित बच्ची को मिली नई जिंदगी, इलाज को ओमान से आई थी भारत

Sat, 30 Jul 2016 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 30 Jul 2016 09:45 AM IST
विज्ञापन
Krujon syndrome victim found new life, came to India to treat resident Oman
चिकित्सक - फोटो : Demo pic

क्रूजॉन सिंड्रोम से पीड़ित ओमान की छह वर्ष बच्ची को भारत में नई जिंदगी मिली है। फोर्टिस हेल्थकेयर के प्लास्टिक व कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. रश्मि तनेजा के मुताबिक यह एक आनुवांशिक बीमारी है, जो या तो जन्म के समय या बहुत कम उम्र में दिखती है। 

विज्ञापन


इस बच्ची के इलाज के दौरान विशेषज्ञों की टीम ने लेफोर्ट थ्री ऑस्ट्रियोटॉमी तकनीक का इस्तेमाल किया, जिसमें चेहरे के बीच के हिस्सों को खोपड़ी की हड्डी से रिजिड एक्सटर्नल डिस्ट्रैक्टर्स की मदद से अलग कर दिया गया। इसे रेड डिवाइस भी कहा जाता है। 
विज्ञापन


डॉ. तनेजा के मुताबिक, सर्जरी करने के चार दिनों के बाद मरीज के चेहरे के बीच के हिस्से और ऊपरी जबड़ों को एक मिमी प्रतिदिन की दर से आगे की तरफ बढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 35 दिनों तक इस प्रक्रिया को दोहराया गया, जिसमें 35 मिमी तक खींचा गया। अब बच्ची की हालत में सुधार हो रहा है, हालांकि सोलह साल की उम्र में फिर उसकी सर्जरी करनी होगी। 

जानिए क्या है क्रूजॉन सिंड्रोम 

Krujon syndrome victim found new life, came to India to treat resident Oman
चिकित्सक

डॉ. तनेजा के मुताबिक, पिता अली हल्थी ने बताया कि जब बच्ची का जन्म हुआ तो वह सामान्य थी, लेकिन चार से पांच महीने की होते ही उसके चेहरे के ऊपरी हिस्से में गड़बड़ी दिखाई देने लगी और जबड़ा भी बिगड़ने लगा। 

उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इसके बाद वहां के स्थानीय अस्पताल में ट्रैकियोस्टोमाइज्ड के अलावा कार्नियल सर्जरी भी करवानी पड़ी, क्योंकि सिर का आकार नहीं बढ़ रहा था। 

क्रूजॉन सिंड्रोम 
कार्नियल सूचर के फ्यजून को कार्नियोसिनोटाइटिस भी कहा जाता है, जिसमें सिर का आकार नहीं बढ़ता है। यदि इसका ऑपरेशन नहीं किया जाता है तो मानसिक बीमारी भी हो सकती है। इसमें आंख की पलकों में टेढ़ापन, चौड़ी और आंखें उभरी हुई दिखती हैं। करीब 55 फीसदी बच्चों या मरीजों की सुनने की शक्ति भी चली जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed