फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   krishnapal gurjar dance in holi

फाग संगीत पर राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने भी किया डांस

Mon, 13 Mar 2017 12:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 13 Mar 2017 12:58 PM IST
विज्ञापन
krishnapal gurjar dance in holi
krishna pal gurjar - फोटो : अमर उजाला

इस बार होली में पूरा देश केसरिया रंग में रंगा नजर आ रहा है। सबसे बड़े प्रदेश में एतिहासिक जीत मिलने से पूरे देख में उत्साह है। यह बात केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने रविवार को पंजाबी सभा की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में कही।

विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि उद्योगमंत्री विपुल गोयल और सीपीएस सीमा त्रिखा ने भी देशवासियों को होली की बधाई दी। सेक्टर 16 स्थित पंजाबी भवन में रविवार को आयोजित समारोह में मथुरा से आई संगीत मंडली ने आज बिरज में होली रे रसिया जैसे गानों पर लोगों ने एक दूसरे को चंदन का तिलक लगाकर फूलों की होली खेली।
विज्ञापन


फरीदाबाद पंजाबी सभा के अध्यक्ष वासुदेव सलूजा और कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने सभी मेहमानों का स्वागत चंदन का तिलक लगा और गले मिलकर किया किया। समाज के सभी लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिलकर एक दूसरे को बधाई भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में मेयर सुमनबाला, सीनियर डिप्टी मेयर देवेंद्र चौधरी सहित शहर के गण्यमान्य नागरिक शामिल हुए। इस मौके पर अमीर चंद्र गिरधर, सुभाष आहूजा, इंद्रभान आहूजा, ताराचंद मिगलानी, जीके मेहता, डीएन कथूरिया, टीडी जटवानी, बसंत विरमानी, रामसरन भाटिया, यश बब्बर, यश गांधी, तिलक अरोड़ा, राजेश अरोड़ा, महेंद्र वर्मा, पप्पू नागपाल, हंस आहूजा सहित फरीदाबाद पंजाबी बिरादरी के लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed