भाजपा विधायक कृष्णानंद राय का हत्यारा गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के गाजीपुर जिले के भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के नौ साल बाद शार्प शूटर अफरोज उर्फ चुन्नू पहलवान को गिरफ्तार किया है। सीबीआई के मुताबिक चुन्नू पहलवान नौ साल से फरार था।
सीबीआई ने पांच दिन की पूछताछ के बाद शनिवार को आरोपी को अवकाशकालीन जज के समक्ष पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सीबीआई ने अफरोज को आठ जून को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया था।
सीबीआई ने आठ जून को अफरोज की गिरफ्तारी के बाद नौ जून को अवकाशकालीन ड्यूटी एमएम रविंद्र कुमार पांडेय के समक्ष नौ जून को पेश किया। सीबीआई ने विधायक राय हत्या मामले में पूछताछ के लिए अदालत से पांच दिन का रिमांड मांगी थी।
पुलिस पर लगाया फंसाने का आरोप
बचाव पक्ष ने कहा कि आरोपी को इस मामले में झूठा फंसाया गया है और रिमांड लेने का कोई आधार एजेंसी के पास नहीं है। अधिवक्ता दीपक शर्मा ने पुलिस रिमांड का विरोध करते हुए कहा कि जब यह हत्याकांड हुआ उस समय अफरोज खान थाना कोतवाली जिला गाजीपुर में कायम मुकदमा संख्या 07/02 के सिलसिले में न्यायिक हिरासत में था। राय की हत्या मामले में यूपी पुलिस ने उससे शुरुआती पूछताछ की थी।
भंवरकौल थाना इलाके के गंधौर में 29 नवंबर 2005 को विधायक राय व अन्य छह लोगों की हत्या कर दी गई थी। मामले में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी, पूर्व सांसद अफजाल अंसारी, मुन्ना बजरंगी समेत 13 आरोपी हैं, जिनमें कई फरार हैं जिनमें से एक आरोपी की मौत हो चुकी है।