{"_id":"6aafdf050223a23d850005b3","slug":"krishna-nagar-red-light-becomes-signal-free-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-1098-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: कृष्ण नगर रेड लाइट हुई सिग्नल फ्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: कृष्ण नगर रेड लाइट हुई सिग्नल फ्री
विज्ञापन
-पूर्वी दिल्ली के यात्रियों को मिली बड़ी राहत, बेहतर होगा यात्रा का अनुभव
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। यमुनापार के व्यस्त स्वामी दयानंद मार्ग को जाम मुक्त और सुगम बनाने की दिशा में ट्रैफिक पुलिस और पीडब्ल्यूडी ने एक और कदम बढ़ाया है। बिहारी कॉलोनी, ईस्ट आजाद नगर और सूर्या अस्पताल के पास बनाए गए यू-टर्न के सफल संचालन के बाद अब कृष्णा नगर रेड लाइट को भी पूरी तरह सिग्नल फ्री कर दिया गया है।
नई व्यवस्था लागू होने के बाद कृष्णा नगर तिराहे और आसपास के घनी आबादी वाले क्षेत्रों से गुजरने वाले वाहन चालकों को लालबत्ती पर लंबे इंतजार से राहत मिली है। ट्रैफिक अधिकारियों के अनुसार, पूरे कॉरिडोर को सिग्नल फ्री बनाने की योजना के तहत अगले चरण में कड़कड़ी मोड़ स्थित रेड लाइट को भी सिग्नल फ्री करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसे जल्द लागू किया जाएगा।
पूर्वी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और पीडब्ल्यूडी के संयुक्त प्रयास से स्वामी दयानंद मार्ग पर अनावश्यक कट बंद कर निर्धारित दूरी पर सुरक्षित यू-टर्न विकसित किए गए हैं। पहले करीब 900 मीटर के इस हिस्से को पार करने में वाहन चालकों को 15 से 20 मिनट तक लग जाते थे। कृष्णा नगर रेड लाइट को सिग्नल फ्री किए जाने के बाद अब यह दूरी करीब पांच मिनट में तय होने का दावा किया जा रहा है। इससे मार्ग पर यातायात सुचारु होने और वाहन चालकों के समय की बचत होने की उम्मीद है।