फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Krishna Mittal video song Tanha Hoon Main launched, Manoj Tiwari played an important role

Tanha hun main: कृष्णा मित्तल का वीडियो गीत 'तन्हा हूं मैं' लॉन्च, मनोज तिवारी ने निभाई अहम भूमिका

Thu, 20 Apr 2023 06:16 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 20 Apr 2023 06:16 PM IST
सार

गीत लॉन्च करने के अवसर पर भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा कि नए कलाकारों को फिल्म-संगीत की दुनिया में लाने में उन्हें बहुत खुशी मिलती है। उन्होंने कहा कि कृष्णा मित्तल उनकी एक बेहद शानदार खोज हैं, जो आने वाले वर्षों में लोगों को संगीत के माध्यम से मनोरंजन प्रदान करेंगे...

विज्ञापन
Krishna Mittal video song Tanha Hoon Main launched, Manoj Tiwari played an important role
गीत लॉन्च के अवसर पर गायक कृष्णा मित्तल, मनोज तिवारी, टी सीरीज के प्रतिनिधि हरीश और प्रोड्यूसर सुरभि - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नवोदित गायक कृष्णा मित्तल का वीडियो गीत 'तन्हा हूं मैं' गुरुवार को राजधानी दिल्ली में लॉन्च किया गया। इस वीडियो गीत को भोजपुरी फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता और गायक मनोज तिवारी और अक्षरा सिंह पर फिल्माया गया है। बेहद सुमधुर संगीत में पिरोए इस गीत को टी-सीरीज के मुख्य प्लेटफॉर्म पर लांच किया गया, जिसे लॉन्च करने के कुछ मिनटों में ही लाखों दर्शकों ने यू-ट्यूब पर देख लिया है। एक नवोदित कलाकार के लिए इसे शानदार उपलब्धि माना जा रहा है।

विज्ञापन

गीत लॉन्च करने के अवसर पर भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा कि नए कलाकारों को फिल्म-संगीत की दुनिया में लाने में उन्हें बहुत खुशी मिलती है। उन्होंने कहा कि कृष्णा मित्तल उनकी एक बेहद शानदार खोज हैं, जो आने वाले वर्षों में लोगों को संगीत के माध्यम से मनोरंजन प्रदान करेंगे।

विज्ञापन

कृष्णा मित्तल के पिता विष्णु मित्तल ने अमर उजाला से कहा कि उनके बेटे को संगीत से बेहद लगाव है। यही कारण है कि संगीत के कारण उसकी शिक्षा प्रभावित होने लगी, जिसका परिवार के लोगों ने विरोध किया। लेकिन अंततः उसके लगन को देखते हुए सबने उसे अपने मन की दुनिया में उतरने की अनुमति दे दी। इसी का परिणाम है कि आज वे एक शानदार गायक के रूप में अपनी यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कृष्णा मित्तल अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और गुरुजनों को देते हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग के बिना यह सफलता पाना संभव नहीं था। उनके संगीत के शिक्षकों ने भी उन्हें बहुत सपोर्ट किया, जिसके कारण वे एक बेहतर संगीत लोगों को दे पाए। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश भारतीय संगीत परंपरा के माध्यम से नई पीढ़ी को जोड़ना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed