फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Koyal Rana from delhi is Miss India-2014

दिल्ली की कोयल राणा बनीं मिस इंडिया 2014

Mon, 07 Apr 2014 08:00 AM IST
Updated Mon, 07 Apr 2014 08:00 AM IST
विज्ञापन
Koyal Rana from delhi is Miss India-2014

मुंबई के अंधेरी स्थित यशराज स्टूडियो में शनिवार की शाम आयोजित फेमिना मिस इंडिया का खिताब दिल्ली की कोयल राणा के नाम रहा।

विज्ञापन


सितारों से सजी महफिल में 24 कंटेस्टंट्स को पीछे छोड़कर बाजी मारने वाली राणा को वर्तमान मिस इंडिया नवनीत कौर ने रात 11 बजकर 26 मिनट पर ताज पहनाया

तीन राजधानियों से तीन सुंदरियां

Koyal Rana from delhi is Miss India-2014

इस साल के तीनों विनर्स देश की राष्ट्रीय राजधानी, वित्तीय  राजधानी और पर्यटन की राजधानी यानी दिल्ली, मुंबई और गोवा से चुनी गईं। राणा दिल्ली से झटालेका मुंबई से और गेल निकाल गोवा की हैं।

इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर झटालेका मल्होत्रा रहीं। उन्हें पिछले साल की पहली रनर अप शोभिता धुलिपाला ने ताज पहनाया। इसी तरह तीसरे स्थान पर रहीं गेल निकाल द सिल्वा को जोया अफरोज ने ताज पहनाया।

30 दिन की अथक मेहनत कई प्रतियोगिताओं के बाद 24 प्रतियोगी फाइनल में पहुंचे थे जिसके बाद दिल्ली की कोयल राणा ने ये खिताब अपने नाम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोयल के जवाब ने जीता दिल

Koyal Rana from delhi is Miss India-2014

जब होस्ट रितेश देशमुख ने आखिरी निर्णायक प्रश्न में पूछा ‌कि पिछले 30 दिनों में यहां रहने के बाद इस प्रतियोगिता से आप किन मूल्यों और आदर्शों को अपने साथ लेकर जाएंगी तो कोयल ने जो जवाब दिया उसने जजेज का दिल जीत लिया।

कोयल ने कहा कि इस बार का हमारा जो बैच था वो बहुत खूबसूरत लड़कियों का था। सभी प्रतियोगी बहुत ही वाइब्रैंट, डाइनैमिक और प्रोफेशनल थीं और हम सबने खूब मजे किए। जितने भी कंटेस्टंट थे सभी ब्यूटी और टैलैंट से भरपूर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed