{"_id":"6ab7c3fdbe4907354106df52","slug":"kondli-stp-inspection-finds-foul-smell-complaint-baseless-water-meets-standards-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-1313-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: कोंडली एसटीपी की जांच में बदबू की शिकायत निराधार, पानी मानकों पर खरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: कोंडली एसटीपी की जांच में बदबू की शिकायत निराधार, पानी मानकों पर खरा
विज्ञापन
- मयूर कुंज पॉकेट-6 की आरडब्ल्यूए ने एनजीटी से की थी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। कोंडली सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से बदबू की शिकायत पर दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने जांच की। जांच में प्लांट के सभी चार चरण चालू मिले। उपचारित पानी भी पर्यावरणीय मानकों पर खरा मिला।
मयूर कुंज पॉकेट-6 रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) की शिकायत के बाद यह मामला राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) तक पहुंचा। स्थानीय लोगों ने एसटीपी से बदबू व गंदगी की समस्या बताई। एनजीटी के निर्देश पर डीपीसीसी टीम ने 17 अप्रैल को निरीक्षण किया। जांच में तीन गंध नियंत्रण इकाइयां (ओसीयू) चालू मिलें और पोर्टेबल गंध मीटर से हाइड्रोजन सल्फाइड गैस का स्तर शून्य प्रति दस लाख भाग पाया गया। डीपीसीसी की प्रयोगशाला जांच में एसटीपी का उपचारित पानी तय मानकों के भीतर पाया गया।