फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSE is giving students an opportunity to showcase their design skills

Delhi NCR News: सीबीएसई छात्रों को डिजाइन का हुनर दिखाने का दे रहा मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
- राष्ट्रीय प्रतियोगिता में नवाचार को मिलेगा मंच, 30 नवंबर तक आवेदन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) कक्षा नौवीं से 12 वीं तक के छात्रों को डिजाइन और नवाचार में हुनर दिखाने का मौका दे रहा है। इसके लिए फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) ने छात्रों के लिए डिजाइन प्रतियोगिता शुरू की है। छात्र प्रतियोगिता के लिए 30 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में रचनात्मकता, डिजाइन सोच और व्यावहारिक कौशल को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता में रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान, टिकाऊपन और उपयोगकर्ता की जरूरतों के अनुरूप डिजाइन तथा स्थानीय शिल्प एवं सामग्रियों से जुड़े विषयों पर नवाचार प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में देशभर के मान्यता प्राप्त और सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के कक्षा नौवीं दसवीं, 11वीं और 12वीं के छात्र हिस्सा ले सकेंगे। स्कूलों को एक नोडल शिक्षक या समन्वयक नियुक्त करना होगा। साथ ही ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम में से किसी एक का चयन कर प्रत्येक थीम के लिए निर्धारित प्रविष्टियां समयसीमा के भीतर जमा करनी होंगी। क्षेत्रीय स्तर की ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रतियोगिता के विजेता राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक थीम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों नकद पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed