{"_id":"574855014f1c1b423c690776","slug":"know-your-complaint-in-the-police-will-tell-what-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जानिए अपनी शिकायत’ में पुलिस बताएगी क्या की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जानिए अपनी शिकायत’ में पुलिस बताएगी क्या की कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 28 May 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने पुलिस महकमे में सुधार के लिए जानिए अपनी शिकायत नामक एक नई पहल शुरू की है। इसके तहत प्रदेश के सभी थानों में हर महीने के आखिरी शनिवार व रविवार को प्रात: 9:00 बजे से 11:00 बजे तक शिकायतकर्ताओं के केसों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
पहल से शिकायत करने वाले लोगों को जहां फायदा होगा वहीं पुलिस की जिम्मेदारी एवं पारदर्शिता भी बढ़ेगी। यह जानकारी उप पुलिस अधीक्षक सुमेर सिंह यादव ने दी। उप पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सरकार ने हाल ही में जानिए अपनी शिकायत योजना की शुरूआत की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया जानिये अपनी शिकायत के अंतर्गत शनिवार 28 मई व रविवार 29 मई को क्षेत्र के शिकायतकर्ताओं को उनके केसों के बारे में थाना परिसर में बुलाकर विस्तारपूवर्क जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
जानकारी देते समय डीएसपी, थाना प्रभारी, मुंशी व केस से संबंधित जांच अधिकारी उपस्थित रहेंगे। ताकि किसी केस की जानकारी बताने में किसी तरह की परेशानी न हो। डीएसपी ने कहा कि शिकायतकर्ता को विस्तृत रूप से यह पता चलेगा कि शिकयत करने के बाद पुलिस ने अब तक उसके केस पर क्या कार्रवाई की है। ऐसा होने से शिकायतकर्ता को दलालों से भी छुटकारा मिलेगा।