लोकसभा चुनाव 2019: जानें प्रत्याशी, पार्टी का नाम और उनका चुनाव चिन्ह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज गौतमबुद्ध में चुवाव डाला जाएगा। ऐसे में प्रत्याशी अपने चुनाव जीतने की हर मुमिकन कोशिश कर रहे हैं। चुनाव प्रचार एक दिन पहले थम गया है। ऐसे में अगर आप अपने प्रत्याशी का नाम, पार्टी और चुनाव चिन्ह को लेकर कोई समस्या है तो ये खबर आपके लिए है, यहां हम आपको प्रत्याशी का नाम, पार्टी और चुनाव चिन्ह के बारें में पूरी जानकारी दी गई है।
प्रत्याशी का नाम पार्टी चुनाव चिन्ह
डॉ. महेश शर्मा भाजपा कमल
सतवीर नगर बसपा हाथी
डॉ. अरविंद कुमार सिंह कांग्रेस हाथ
जगदीप सिंह लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी सीटी
जितेंद्र सिंह प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया चाबी
दयाराम सिंह आपकी अपनी पार्टी पीपुल्स टॉर्च
रघुवेंद्र कुमार सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी रोबोट
रामपाल `राष्ट्रीय समाज पक्ष पार्टी कप व थाली
विनोद कुमार नागर राष्ट्रीय भारतीय जन जन पार्टी रंगों की ट्रे व ब्रश
विनोद शर्मा ऑल इंडियन राजीव कांग्रेस पार्टी टेलीविजन
शेर सिंह उपाध्याय राष्ट्रीय जनता पार्टी कैंची
अशोक कुमार अधाना निर्दलीय फुटबाल
रोदास गुप्ता निर्दलीय आरी
मतदान केंद्रों में नहीं ले जा पाएंगे मोबाइल फोन
गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट के लिए आज होने वाले मतदान के लिए कर्मचारियों और पुलिस को सतर्क किया गया है। मतदान केंद्रों के अंदर कोई भी व्यक्ति मोबाइल फोन नहीं ले जा पाएगा। केवल मतदान में लगे कर्मचारियों और अधिकारी ही मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर सकेंगे। अगर कोई व्यक्ति मोबाइल फोन से बूथ के आसपास मतदान के बारे में जानकारी देता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
साथ नहीं रख सकेंगे पानी की बोतल
मतदान के दौरान कोई भी व्यक्ति केंद्र के अंदर पानी की बोतल नहीं ले जा सकेगा। मतदान केंद्र के अंदर जाने से पहले ही पुलिस कर्मचारियों के द्वारा तलाशी के दौरान पहले ही पानी की बोतल निकाल कर बाहर ही रखवा ली जाएगी।
मतदाता पर नजर रखेंगे प्रत्याशी एजेंट
प्रत्येक बूथ पर प्रत्येक प्रत्याशी के पोलिंग एजेंट मौजूद होंगे। उनके पास मतदाता सूची मौजूद होगी। मतदान के दौरान पर्ची देने पर मतदान कर्मचारी मतदाता का नाम और नंबर बोलेगा, उस पर अगर किसी प्रत्याशी के एजेंट को कोई आपत्ति है तो वह पीठासीन अधिकारी से आपत्ति दायर कर सकता है। अगर कोई फर्जी वोट डालने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ आयोग के निर्देशों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
होटलों में बाहरी लोगों पर भी नजर
मतदान के दौरान नगर कस्बा में स्थानीय पुलिस द्वारा होटल, गेस्ट हाउस और मैरिज होम की चेकिंग की जाएगी। अगर कोई व्यक्ति ठहरा हुआ है, तो उसकी गहनता से जांच की जाएगी। ये देखा जाएगा की वह चुनाव के लिए तो नहीं ठहरा हुआ है। अगर ऐसा व्यक्ति पाया जाता है जो फर्जी मतदान करने के उद्देश्य से रह रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।