फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Know what happened when the bees atacked during funeral

जानिए क्या हुआ जब अंतिम संस्कार में मधुमक्खियों ने मचाई भगदड़

Tue, 27 Feb 2018 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल Updated Tue, 27 Feb 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
Know what happened when the bees atacked during funeral
bee attacks - फोटो : अमर उजाला

मार्केट कमेटी के चेयरमैन रणवीर कुमार मनोज के पिता ठाकुर वीर सिंह के अंतिम संस्कार में पंचवटी रोड स्थित स्वर्गाश्रम में पहुंचे लोगों में उस समय एकाएक भगदड़ मच गई, जब वहां मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने करीब 35 लोगों को काट खाया।

विज्ञापन


मधुमक्खियों द्वारा मारे गए ढंक के कारण कुछ लोगों की हालत इतनी खराब हो गई कि उन्हें जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मधुमक्खियों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि रणवीर कुमार को पिता को हेलमेट पहनकर मुखाग्नि देनी पड़ी।
विज्ञापन


सोमवार को मार्केट कमेटी के चेयरमैन रणवीर कुमार के पिता ठाकुर वीर सिंह का निधन हो गया। उनकी अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए लोग बड़ी संख्या में स्वर्गाश्रम पहुंचे। उसी दौरान वहां मधुमक्खियों के छत्ते में हलचल हुई और उन्होंने वहां लोगों पर धावा बोल दिया। लोग स्वयं को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। जब तक लोग बाहर निकल पाते, तब तक मधुमक्खियों ने काफी लोगों को काट खाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मधुमक्खियों ने इन्हें बनाया शिकार 

Know what happened when the bees atacked during funeral
bee attacks - फोटो : अमर उजाला
किसी के चेहरे पर तो किसी के हाथों में मधुमक्खियां चिपक गईं। हमले में करीब 35 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत ही जिला नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने कुछ लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए भर्ती कर लिया। घायलों को तुरंत मधुमक्खियों का जहर खत्म करने के लिए इंजेक्शन दिए गए, तो कुछ को ग्लूकोज चढ़ाया गया।

मधुमक्खियों के काटने से जिला नागरिक अस्पताल में जिन लोगों को दाखिल कराया गया, उनमें पंचायत समिति के अध्यक्ष प्रेम चंद शर्मा, इनेलो नेता सुखराम डागर व रणजीत पंवार,

क्षत्रीय सभा के अध्यक्ष रामबाबू खंगारौत, समाजसेवी अब्दुल अजीज, हनीफ अहमद, जितेंद्र मंगला, सतीश भूटानी, सुरेश शर्मा, रणवीर, कुलविंदर सिंह, करणवीर, सोनू, अमर सिंह,
जगवीर, दिनेश गुप्ता, बाबू चंद, पवन, भवानी, श्यामवीर, देवेंद्र, यश, ललित, राजेश, प्रदीप, सुनील, उमेश, समेश, ज्ञानेंद्र, राजकुमार, सुधीर शामिल हैं।

इनके अलावा प्रदीप छाबड़ी, देवेंद्र जैन, आजाद पाठक को अन्य अस्पतालों में दाखिल कराया गया। इसके अलावा कुछ लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने निजी नर्सिंग होम में प्राथमिक चिकित्सा कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed