फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Know what became cheaper and expensive in Delhi budget

जानिए दिल्ली के बजट में क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा

Thu, 25 Jun 2015 10:10 PM IST
Updated Thu, 25 Jun 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
Know what became cheaper and expensive in Delhi budget

दिल्ली सरकार ने विधानसभा में अपना पू्र्णकालिक बजट पेश किया। दिल्ली सरकार का ये पूरा बजट यूं तो शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर आधारित है, लेकिन इसमें कुछ ऐसे ऐलान भी किए गए हैं जो दिल्ली वालों खुश कर सकते हैं और कुछ बातों से आपको झटका लग सकता है।

विज्ञापन


आप सरकार में डीजल गाड़ियों के एंट्री टेक्स में बढ़ोत्तरी की गई है। जिसकी वजह से अब इनका इस्तेमाल मंहगा हो जाएगा। इसके अलावा अब थियेटर में फिल्म देखने पर भी आपको ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे।

विज्ञापन


जिन भी लग्जरी चीजों का इस्तेमाल आप करते थे अब उनके इस्तेमाल पर आपको ज्यादा पैसा चुकाना होगा। इसकी वजह है कि दिल्ली सरकार ने अपने इस बजट में लग्जरी टैक्स की बढोत्तरी की है। अब अगर आप नई गाड़ी खरीदते हैं तो भी आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे क्योंकि 25 फीसदी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन चार्ज बढ़ा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बजट में ये हुआ सस्ता

Know what became cheaper and expensive in Delhi budget

दिल्ली सरकार ने अपने इस बजट में फर्नीचर पर लगने वाले वैट को कम किया है। ऐसे में अब आप अपने घर को बेहतर फर्नीचर से सजा सकते हैं। अब तक आप फर्नीचर खरीदते वक्त 12.5 प्रतिशत वैट का भुगतान करते थे जिसमें दिल्ली सरकार ने भारी कटौती करते हुए इसे 5 प्रतिशत कर दिया है।

इसके अलावा आप सरकार के इस बजट में स्वास्थ्य सेवाओं में भारी छूट का वादा भी किया गया है। इसके अलावा दिल्ली सरकार के इस बजट में युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए बिना गारंटी के दस लाख के लोन का प्रावधान भी किया है।

इस बार शिक्षा के बजट में आप सरकार ने 106 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है। जिसकी सहायता से दिल्ली में बेहतर शिक्षा का सपना केजरीवाल पूरा करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed