फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Know how much bill come from SMS

अब एसएमएस से जानिए कितना आएगा बिल

Thu, 11 Jun 2015 03:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 11 Jun 2015 03:36 AM IST
विज्ञापन
Know how much bill come from SMS

जिस तरह आप अपने मोबाइल बिल के बारे में कॉल करके या एसएमएस के जरिये कभी भी जानकारी ले सकते हैं, वैसे ही अब बिजली का बिल भी एक एसएमएस से कभी भी पता चल जाएगा। बिजली की बिलिंग समस्या को खत्म करने के लिए विद्युत निगम दो योजनाओं पर एक साथ काम कर रहा है।

विज्ञापन


पहला प्रीपेड मीटर और दूसरा रेडियो फ्रीक्वेंसी पर आधारित मीटर। प्रयोग के तौर पर प्रीपेड मीटर सेक्टर-30 में लगाया गया है, जो सफल भी रहा है। प्रीपेड मीटर का बिलिंग रेट तय न होने के कारण योजना अटक रही थी, मगर अब इसका भी समाधान हो गया है।

विज्ञापन


राज्य विद्युत नियामक आयोग ने प्रीपेड मीटर की बिलिंग का रेट निर्धारित कर दिया है। बहुत जल्द आदेश जारी हो जाएगा। उसके बाद उपभोक्ता इसे लगवा सकते हैं। वैसे नोएडा-ग्रेटर नोएडा की बहुत सी सोसायटी में प्रीपेड मीटर लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महीने के खर्च के हिसाब से इसे रीचार्ज करना होता है। दूसरी योजना रेडियो फ्रीक्वेंसी पर आधारित मीटर की है। साधारण मीटर के साथ यह उपकरण लग जाएगा, जो रिमोट की तरह काम करेगा।


आप जैसे ही एसएमएस करेंगे, आपका बिल मोबाइल नंबर पर आ जाएगा। इसके लिए महीना पूरा होने का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। पहले चरण में यह उपकरण बड़े उपभोक्ताओं (25 किलोवाट लोड से ज्यादा) के पास लगेगा।

दूसरे चरण में छोटे उपभोक्ताओं को इसका फायदा मिलेगा। इसे लगाने का खर्च विद्युत निगम उठाएगा या फिर उपभोक्ता पर डाला जाएगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed