फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   know all about yogi's noida trip

तो ऐसी रही योगी की नोएडा ट्रिप, यहां आकर उन्होंने तोड़ा ये मिथक

Sun, 24 Dec 2017 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 24 Dec 2017 10:56 AM IST
विज्ञापन
know all about yogi's noida trip
yogi - फोटो : लाल सिंह
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 दिसंबर को नोएडा में होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने आए थे। वह शाम करीब चार बजे बागपत के रमाला से जनसभा खत्म कर हैलीकॉप्टर से नोएडा के बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन


यहीं से प्रधानमंत्री को बॉटेनिकल गार्डन से दिल्ली के कालकाजी तक मजेंटा लाइन के मेट्रो रूट का उद्घाटन करना है। बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पर तैयारियों का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री का काफिला सीधा सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय पहुंचा।
विज्ञापन


योगी ने यहां भी प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए तैयार हो रहे मंच और पंडाल का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने प्राधिकरण अधिकारियों, मंत्रियों, बिल्डर, बायर्स और पार्टी कार्यकर्ताओं संग बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग दो घंटे बाद शाम करीब छह बजे मुख्यमंत्री का काफिला सड़क मार्ग से हिंडन गया और यहां से योगी लखनऊ रवाना हो गए। शनिवार को मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, यूपी के उद्योग मंत्री सतीश महाना, मंत्री सुरेश राणा, स्थानीय विधायक पंकज सिंह, दादरी विधायक तेजपाल नागर व जेवर धीरेंद्र ठाकुर समेत कई स्थानीय नेता मौजूद थे।

know all about yogi's noida trip
yogi in noida - फोटो : लाल सिंह

यूपी के मुख्यमंत्री पद पर रहते जो भी नेता नेाएडा आया, उसे दूसरी बार प्रदेश में मुख्यमंत्री का पद नहीं मिल पाया, इस मिथक को लेकर पिछले कुछ मुख्यमंत्रियों ने नोएडा आने की हिम्मत नहीं जुटाई।

यह मिथक शनिवार को योगी आदित्यनाथ ने नोएडा आकर तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि वह इस तरह की दकियानूसी बातों में विश्वास नहीं करते हैं। यदि कोई भी सरकार काम करेगी तो जनता दोबारा बुलाती है।

मुख्यमंत्री ने पत्रकार वार्ता में कहा कि  यहां पर मुख्यमंत्री इसलिए नहीं आते थे कि कहीं उनकी कुर्सी चली न जाए। इसी कारण से विशेषकर गौतमबुद्घनगर में भ्रष्टाचार पनपा है। पुरानी सरकारों के भ्रष्टाचार का ही कारण है कि यूपी के विंडो शो कहे जाने वाले नोएडा में बिल्डर-बायर्स और किसानों की समस्याएं पैदा हो गईं, उसे निपटाने में काफी परेशानियां आ रही हैं।

नोएडा में वह एकाध बार नहीं, बल्कि बार-बार आएंगे। पुरानी सरकारों के मुख्यमंत्री अगर नोएडा आते रहते तो लाखों निवेशकों को समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता, लेकिन पुरानी सरकार के मुख्यमंत्रियों को कुर्सी जाने का खतरा सताता रहता था। अब मैं नोएडा में इतना अधिक आऊंगा कि लोग इस मिथक को ही भूल जाएंगे।

विधायक ने किया था दावा
उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर अमर उजाला ने विधायक पंकज सिंह से पूछा था कि क्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा आएंगे तो उन्होंने कहा था कि  कोई कार्यक्रम होगा तो नोएडा जरूर आएंगे।

सीएम कई साल से चले आ रहे मिथक को तोड़ेंगे। पिछले दिनों फोनरवा अध्यक्ष एनपी सिंह भी लखनऊ जाकर सीएम से मिले थे और नोएडा आने का न्योता दिया था। सीएम ने कहा था कि जरूर आऊंगा।

सोशल मीडिया पर रहा बोलबाला

know all about yogi's noida trip
yogi in noida - फोटो : लाल सिंह

जिले में पहली बार मुख्यमंत्री रहते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने से लोगों में उत्साह देखने को मिला। इस बात को लोगों ने सोशल मीडिया से एक दूसरे तक पहुंचाया और मिथक तोड़ने वाले मुख्यमंत्री तक नाम दे दिया। किसी ने फेसबुक से तो किसी ने व्हाटस ऐप और ट्विटर से एक दूसरे तक अपनी बात पहुंचाई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बार जिले में आकर भ्रांति को दूर कर दिया है। मिथक काफी दिनों से नोएडा में मुख्यमंत्री को आने से रोकता रहा है। अब शायद किसानों और निवेशकों की समस्या दूर हो जाए। - प्रमेंद्र भाटी, एडवोकेट ट्वीट से

जिले में अभी तक मुख्यमंत्री न आने के कारण अधिकारी भी सही से काम नहीं करते थे, लेकिन अब अधिकारी लोगों की समस्याओं को दूर करेंगे और विकास के लिए काम करेंगे। - अजय कुमार, व्हाटस ऐप से

गौतमबुद्ध नगर में मुख्यमंत्री के न आने से रूढ़िवादी परंपरा को बढ़ावा दिया जा रहा था, लेकिन योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री रहते हुए नोएडा में आकर इसे तोड़ दिया है। - पवन कुमार, इंस्टाग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed