बैग से निकला कुछ ऐसा कि मेट्रो में मचा हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो स्टेशन पर चेकिंग के दौरान महिला के बैग से फल काटने वाली छुरी निकली तो सुरक्षाकर्मियों ने उसे अंदर जाने से रोक दिया। इस पर महिला बिफर गई और सुरक्षाकर्मियों से जमकर नोकझोंक की।
महिला ने कंट्रोल रूम पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया और सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ शिकायत दी। हालांकि पुलिस ने महिला को शांत कर रवाना किया।
वैशाली निवासी वंदना अपनी एक सहेली के साथ बृहस्पतिवार दोपहर को कौशांबी मेट्रो स्टेशन से निर्माण विहार जा रही थीं। कौशांबी स्टेशन पर एंट्री पर चेकिंग के दौरान उन्होंने बैग स्कैनर पर रखा तो सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया।
'खुरपी लेकर जाने दिया और मुझे रोक दिया'
बैग में से फल काटने वाली छुरी निकली । इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने चाकू वहीं छोड़कर अंदर जाने को कहा। उधर, महिला ने आरोप लगाया कि उनसे पहले एक युवक खुरपी लेकर अंदर गया। मगर सुरक्षाकर्मियों ने उसे जाने दिया।
उसके फल काटने वाले चाकू को रोका जा रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि सुरक्षाकर्मियों ने उनके साथ बदसलूकी की।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को शांत कराया।
एसएचओ इंदिरापुरम गोरखनाथ यादव ने बताया कि महिला की शिकायत पर जांच की जा रही है। महिला ने सीसीटीवी जांच की भी मांग की है, जिस पर कार्रवाई की जाएगी।