{"_id":"65830628f1e6e3b88503b068","slug":"knife-attack-on-two-brothers-who-tried-to-intervene-during-a-fight-in-delhi-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: झगड़े का बीच-बचाव कर रहे दो सगे भाइयों पर मीट काटने वाले चाकू से हमला, एक की मौत; आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: झगड़े का बीच-बचाव कर रहे दो सगे भाइयों पर मीट काटने वाले चाकू से हमला, एक की मौत; आरोपी गिरफ्तार
Wed, 20 Dec 2023 08:52 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 20 Dec 2023 08:52 PM IST
सार
दिल्ली में झगड़े के दौरान बीच-बचाव कर रहे दो भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया गया। चाकू के हमले एक की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिकफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
चाकू से हमला (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमापुरी में झगड़े के दौरान बीच-बचाव कर रहे दो भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया गया। जीटीबी अस्पताल में मोहम्मद नदीम (22) की मौत हो गई, जबकि मोहम्मद नबीन (18) की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि घर के पास ही रहने वाले कुछ लड़के नदीम के चाचा फहीम (36) से झगड़ा कर रहे थे। नदीम व नबीन बीच-बचाव कराने पहुंचे तो आरोपियों ने मीट काटने वाले चाकू से दोनों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीना ने बताया कि हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर पुलिस ने मुख्य आरोपी आदिल को गिरफ्तार कर लिया है। आदिल के भाई अरमान, दोस्त जहांगीर व अन्यों की तलाश की जा रही है। फहीम और आदिल का एक-डेढ़ माह पहले किसी बात पर झगड़ा हुआ था। मंगलवार को इसी बात पर दोबारा विवाद हुआ था। नदीम परिवार के साथ नई सीमापुरी में रहता था। परिवार में पिता नईम, मां सबीना बेगम के अलावा तीन भाई नवेद, नबीन अमान और एक बहन हैं। नईम पहले ऑटो चलाते थे। हादसे में जख्मी होने के बाद से वह घर पर थे।
विज्ञापन
नदीम डीयू के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग से स्नातक करने के अलावा निजी कंपनी में नौकरी भी करता था। नदीम के चाचा फहीम ने बताया कि मंगलवार शाम को वह घर पर मौजूद था। इस बीच पड़ोसी आदिल भाई अरमान, दोस्त जहांगीर व अन्यों के साथ उसके घर पर पहुंचा। आरोप है कि सभी लड़के शराब के नशे में थे। आरोपियों ने फहीम को आवाज लगाकर बुलाया। बाद में दरवाजे पर लात मारने लगे। फहीम घर से बाहर निकला तो आरोपियों ने मारपीट कर दी।
विज्ञापन
इस बीच नदीम दफ्तर से घर लौट रहा था। उसने चाचा के साथ आरोपियों को झगड़ा करते हुए देखा तो बीचबचाव कराने का प्रयास किया। इस दौरान नबीन भी पहुंच गए। आरोप है कि आदिल व अन्यों ने चाकू निकालकर नदीम व नबीन पर हमला कर दिया। मीट काटने वाला चाकू नदीम और नबीन की कमर में लगा। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां नदीम को मृत घोषित कर दिया गया।