फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   KMC's historical auditorium will be ready for Rs 12 crores

Delhi NCR News: 12 करोड़ में तैयार होगा केएमसी का ऐतिहासिक सभागार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
- कुलपति प्रो योगेश सिंह ने नवीनीकरण परियोजना का शिलान्यास किया
विज्ञापन

- इसका नाम अमिताभ बच्चन के गुरु फ्रैंक ठाकुर दास के नाम पर है

- संस्कृति मंत्रालय से निर्माण और नवीनीकरण के लिए 6 करोड़ हुए प्राप्त

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के नामी कॉलेज किरोड़ीमल (केएमसी) के ऐतिहासिक गुरु फ्रैंक ठाकुर दास सभागार के निर्माण और नवीनीकरण का रास्ता साफ हो गया है। सभागार करीब 12 करोड़ की लागत से अगले साल मार्च तक तैयार हो जाएगा। एक दशक से भी अधिक समय से बंद इस सभागार के नवीनीकरण की परियोजना के लिए शनिवार को कुलपति प्रो योगेश सिंह ने भूमि पूजन व शिलान्यास किया। इस सभागार का नाम सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के कॉलेज में गुरु फ्रैंक ठाकुर दास के नाम पर है।

फ्रैंक ठाकुर दास कॉलेज में अमिताभ बच्चन के ड्रामा टीचर थे। सभागार से कॉलेज के पूर्व छात्र रहे अमिताभ बच्चन के अलावा अभिनेता व निर्देशक स्वर्गीय सतीश कौशिक, धूम-3 के निर्देशक विजय कृष्णा आचार्य, फिल्म बजरंगी भाई जान के निर्देशक कबीर खान, सुल्तान के निर्देशक अली अब्बास, अभिनेता सुशांत सिंह जैसे नामी लोग जुड़े रहे हैं। वर्ष 2017 में भी इसके नवीनीकरण की योजना को शुरू किया गया था, लेकिन तब इसे अमली जामा नहीं पहनाया जा सका। अब शनिवार को परियोजना के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास समारोह कुलपति की उपस्थिति में किरोड़ीमल कॉलेज के परिसर में हुआ। इस अवसर पर रजिस्ट्रार विकास गुप्ता, साउथ कैंपस के निदेशक प्रो प्रकाश सिंह, प्रॉक्टर प्रो रजनी अब्बी, किरोड़ीमल कॉलेज के गवर्निंग बॉडी के सदस्यों के साथ-साथ सीपीडब्ल्यूडी के शीर्ष अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य प्रो दिनेश खट्टर ने बताया कि फरवरी 2024 में संस्कृति मंत्रालय को एक प्रस्तुति दी थी। इसके बाद मंत्रालय से निर्माण और नवीनीकरण के लिए कॉलेज को 6 करोड़ रुपये का वित्तीय अनुदान प्राप्त हुआ है। कॉलेज के पूर्व छात्रों का योगदान भी इसमें 2.17 करोड़ रुपये है। इसके लिए सतीश कौशिक ने भी प्रयास शुरू किए थे। अमिताभ बच्चन ने 51 लाख रुपये का फंड जारी किया था। वहीं, कॉलेज प्रबंध समिति से भी अनुदान के माध्यम से कुछ करोड़ रुपये प्राप्त हुए है। कॉलेज का कहना है कि तैयार होने पर ऐसा सभागार किसी अन्य कॉलेज में देखने को नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed