फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   KK Sharma became member of Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board from Delhi

माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का पुनर्गठन: दिल्ली से केके शर्मा बने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सदस्य

Thu, 17 Mar 2022 11:37 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 17 Mar 2022 11:37 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार बोर्ड के चेयरमैन एवं राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बोर्ड का पुनर्गठन कर अधिसूचना जारी की है। जिसमें जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी डॉ. अशोक भान, दिल्ली से एमिल फॉर्मास्युटिकल के चेयरमेन केके शर्मा और समाजसेवी कुलभूषण आहूजा सहित आठ सदस्यों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
KK Sharma became member of Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board from Delhi
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का पुनर्गठन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देश की राजधानी से लगातार दूसरी बार समाजसेवी केके शर्मा को श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया। बोर्ड के चेयरमैन एवं राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बोर्ड का पुनर्गठन कर अधिसूचना जारी की है। जानकारी के अनुसार बोर्ड में जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी डॉ. अशोक भान, दिल्ली से एमिल फॉर्मास्युटिकल के चेयरमेन केके शर्मा और समाजसेवी कुलभूषण आहूजा सहित आठ सदस्यों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


गुरुवार को केके शर्मा ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कहा कि हर वर्ष मां वैष्णो देवी के दरबार में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। कोरोना महामारी के दौरान काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। बावजूद इसके मां के दरबार में सालाना 80 लाख से भी ज्यादा लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे मां वैष्णो देवी की यात्रा को और सुगम बनाने के लिए प्रयास करेंगे। साथ ही बोर्ड की आगामी बैठक में इसे लेकर वे प्रस्ताव भी रखने वाले हैं। इसके तहत कटरा से अर्धक्वारी और अर्धक्वारी से भवन तक रोप वे का निर्माण, दर्शन के बाद श्रद्धालुओं की वापसी के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार करने पर विशेष जोर रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं दरबार में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी कुछ विकल्पों पर विचार किया जा सकता है। जिस प्रकार तिरुपति बालाजी में श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा होने पर उन्हें जगह-जगह वेटिंग हाल में रोक लिया जाता है, उसी प्रकार वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान भी किए जा सकते हैं। इस पर बोर्ड की बैठक में सुझाव दिया जाएगा। 


बोर्ड में यह भी शामिल
बोर्ड में महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरी महाराज, डॉ. नीलम सरीन, बालेश्वर राय, सुरेश कुमार शर्मा और रघु के. मेहता भी शामिल हैं। इनका कार्यकाल तीन साल के लिए होगा। इससे पहले साल 2019 में भी बोर्ड गठन के दौरान भी केके शर्मा को शामिल किया गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed