फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kiss of love reaches delhi, kiss on rss head office today.

किस ऑफ लव: आरएसएस मुख्यालय के सामने चुंबन

Sat, 08 Nov 2014 07:19 PM IST
Updated Sat, 08 Nov 2014 07:19 PM IST
विज्ञापन
Kiss of love reaches delhi, kiss on rss head office today.
पिछले रविवार को कोच्चि में जो कुछ नहीं हो सका वो बुधवार को कोलकाता में हुआ और आज दिल्ली में भी शुरु हो चुका है। शनिवार शाम चार बजे जवान लड़के-लड़कियां 'संघी गुंडे होशियार, तेरे सामने करेंगे प्यार', के नारे लगाते हुए आरएसएस मुख्यालय के सामने पहुंच गए और एक-दूसरे का चुंबन करने लगे।
विज्ञापन


इस मौके पर पुलिस ने पहले से ही बंदोबस्त कर रखे थे। लड़के-लड़कियों के जमा होते ही पुलिस ने उन्हें वहां से हटाने की कोशिश शुरु कर दी। हालांकि, इस दौरान आयोजकों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई जो फिलहाल जारी है।
विज्ञापन


आज के आयोजन के बारे में किस ऑफ लव के फेसबुक पन्ने पर लिखा गया है कि दक्षिणपंथियों और संघियों को चुनौती देने के लिए दिल्ली में 'किस ऑफ लव' आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे लिखा है कि "आइए, गले मिलिए, हाथ मिलाइए और 'किस' करिए। उन्होंने हमसे कैफे, पब, पार्क, गलियां और हमारे मोहल्ले छीन लिए हैं और किस के लिए कोई जगह नहीं छोड़ी है। फिर हम कहां जाएं, आइए, झंडेवालान चलते हैं, राष्ट्रीय स्वंसेवक संघ के मुख्यालय के सामने अपना विरोध दर्ज कराते हैं। खाकी निकर वालों, हम आ रहे हैं।"

कैसे शुरू हुआ किस ऑफ लव

Kiss of love reaches delhi, kiss on rss head office today.

केरल में 26 साल का लड़का एक शादीशुदा महिला से प्यार करता था। इसकी जानकारी सार्वजनिक होने पर तमाम नैतिकता की दुहाई देने वाले संगठनों के कार्यकर्ताओं व भीड़ ने उसे पीट-पीटकर मार डाला।

इस घटना का विरोध करने पर आरएसएस और अन्य संगठन नैतिकता की दुहाई देने लगे और प्रदर्शनकारियों पर भी कार्रवाई शुरू कर दी।

इसी को लेकर कुछ युवाओं ने फेसबुक पेज के जरिए अपना संगठन बनाया और देशभर में सार्वजनिक स्‍थानों पर चुंबन लेकर ऐसे संगठनों और ऐसी घटनाओं का विरोध शुरू किया।

इसको लेकर पिछले रविवार को कोच्चि में पहली रैली रखी गई, लेकिन वह पूरी तरह से असफल हो गई। वहां आरएसएस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनकारियों का जमकर विरोध किया। इसके बाद 50 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।

इससे मामले ने और तूल पकड़ ली और देश के अलग-अलग हिस्से में यह सार्वजनिक चुंबन का दौर चल पड़ा। बीते बुधवार को कोलकाता में पांच सौ मीटर के क्षेत्रफल में भारी संख्या में एक विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने किस ऑफ लव का प्रर्दशन किया। शनिवार शाम चार बजे यही दिल्ली के झंडेवालान में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed