फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kirti azad wife poonam azad to join aap on 13 november

आप में शामिल होंगी कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम

Tue, 08 Nov 2016 08:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 08 Nov 2016 08:13 PM IST
विज्ञापन
kirti azad wife poonam azad to join aap on 13 november
कीर्त‌ि आजाद की पत्नी आप में शाम‌िल होंगी

भारतीय जनता पार्टी से निलंबित नेता एवं सांसद कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद आम आदमी पार्टी का हिस्सा बनने जा रही हैं। आजाद 13 नवंबर को आप की सदस्यता लेंगी। आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने आजाद से उनके आवास पर मुलाकात करने के बाद यह जानकारी मीडिया को दी।

विज्ञापन


आजाद के आप में शामिल होने से माना जा रहा है कि भाजपा के पूर्वांचल के वोटरों में पार्टी सेंध लगा सकती है। संजय सिंह ने इसका जिक्र भी किया। पंडित रविशंकर लेन स्थित आवास पर मुलाकात के बाद संजय सिंह ने बताया कि हम काफी समय से पूनम आजाद के संपर्क में थे। हमारी कोशिश थी कि वह आप में शामिल हों।
विज्ञापन


आज औपचारिक बात करके तारीख भी तय हो गई है। 13 नवंबर को पूनम आजाद पार्टी की सदस्यता लेंगी। उन्होंने बताया कि पूनम आजाद लंबे वक्त से भाजपा में सक्रिय रही हैं। उन्होंने शीला दीक्षित के खिलाफ चुनाव भी लड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग पदों पर काम किया है। पूर्वांचल के लोगों को दिल्ली के अंदर संगठित करने में उनकी बड़ी भूमिका रही है। उनके पार्टी में आने से आप को मजबूती मिलेगी। हालांकि, संजय सिंह ने यह नहीं बताया कि पार्टी में पूनम आजाद की भूमिका क्या होगी।

संजय सिंह के मुताबिक, पार्टी इसका फैसला करेगी। पार्टी में शामिल होने के बाद उनकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। पार्टी उन्हें अच्छी व प्रभावी भूमिका देगी। बता दें कि पूनम आजाद अभी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई से जुड़ी हैं।


पिछले बीस साल में वह पार्टी से जुड़ी हुई थीं। लेकिन दो विधान सभा चुनावों से भाजपा ने विधान सभा का टिकट नहीं दिया। इससे वह पार्टी से नाराज चल रही थीं। उधर, दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) का मामला उठाने व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साधने के बाद कीर्ति आजाद को पार्टी ने निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद पूनम आजाद ने पार्टी छोड़ने का इरादा कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed