फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election : Kirti Azad claims Congress will win all 70 seats in delhi assembly elecions 

Delhi Election 2020: कीर्ति आजाद का दावा, सभी 70 सीटों पर जीत का परचम लहराएगी कांग्रेस

Mon, 13 Jan 2020 03:12 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 13 Jan 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
Delhi Election : Kirti Azad claims Congress will win all 70 seats in delhi assembly elecions 
कीर्ति आजाद,चेयरमैन दिल्ली कांग्रेस चुनाव अभियान समिति - फोटो : अमर उजाला

पिछले विधानसभा चुनाव में जीरो पर आउट हुई कांग्रेस इस बार फ्रंट फुट पर खेलकर सभी विपक्षियों को आउट करने की तैयारी में है। पार्टी का दावा है कि विधानसभा चुनाव में सभी 70 सीटों पर जीत का परचम लहराएगी। पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की सरकार के 15 वर्ष के विकास कार्यों व नीतियों के दम पर जीत का लक्ष्य हासिल करेगी। दावा यह भी है कि जेजे कॉलोनी व अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने की पहल भी कांग्रेस ने ही की थी। कांग्रेस के 15 बनाम आम आदमी पार्टी के पांच साल में किए विकास कार्यों को जनता के सामने पेश किया जाएगा। इन दावों पर प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के चेयरमैन कीर्ति आजाद से संवाददाता सर्वेश कुमार की बातचीत के कुछ इस प्रकार है जिसमें वह पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रख रहे हैं- 

विज्ञापन


इस बार कितनी सीटों पर कांग्रेस के जीतने की उम्मीद है?
.....70! पिछली बार तो जीत का आंकड़ा शून्य था, इस बार लोकसभा चुनाव में जिस प्रकार पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया, इससे भारी समर्थन मिलने की उम्मीद है।

सवाल: जीत के इस दावे को हकीकत में कैसे तब्दील करेंगे? 
जवाब: दिल्ली की जनता ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के 15 साल के कामकाज को देखा है। विकास के मॉडल को ही वर्तमान सरकार ने आगे बढ़ाया। न तो अपने वादों को आप सरकार ने पूरा किया और न ही पुरानी योजनाओं को अमली जामा पहना सकी। 
विज्ञापन


किस आधार पर समर्थन की उम्मीद है?
कांग्रेस ने 15 वर्ष में 28 अस्पताल खुलवाए, आप सरकार का पांच वर्षों में आंकड़ा शून्य। इस दौरान नौ यूनिवर्सिटी की शुरुआत की गई, लेकिन मौजूदा सरकार से दिल्ली के युवाओं को नए विश्वविद्यालयों का सपना अधूरा रह गया। एक भी विश्वविद्यालय की शुरुआत नहीं हुई। कांग्रेस के कार्यकाल में 6200 सीएनजी बसें डीटीसी के बेड़े में शामिल हुईं, जबकि आम आदमी पार्टी के चार वर्ष के कार्यकाल में एक बस ही।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी और भाजपा को इतना कम आंक रहे हैं, क्या है वजह? 
कांग्रेस के कार्यकाल में 600 से अधिक झुग्गी झोपड़ियां पक्की हुईं थीं। भाजपा ने यह झूठ बोला कि 15 लाख रुपये खाते में आएंगे तो आप ने फ्री सेवाएं देकर भ्रमित करने की कोशिश की, जबकि भ्रष्टाचार का बोलबाला दोनों पार्टियों में दिखा। कांग्रेस पर दिल्ली वालों को भरोसा है। 

अनधिकृत कॉलोनियां क्या चुनावी मुद्दा बनेंगी। कांग्रेस का क्या स्टैंड है?
भाजपा ने लोगों को भ्रमित किया है। सच्चाई यह है कि कॉलोनियों को नियमित करने के लिए धारा-7ए के लागू होने से 957 कॉलोनियां पक्की नहीं हो सकेंगी। राष्ट्रीय राजमार्ग, हाईटेंशन वायर, वन क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाली कॉलोनियां भी अधिकृत नहीं हो सकेंगी।

पंजाबी, पूर्वांचली, अल्पसंख्यकों सहित कई वोट बैंक हैं, समर्थन की उम्मीद किससे है?
पूरी दिल्ली का समर्थन कांग्रेस के साथ है। कांग्रेस पार्टी ने कभी किसी खास वर्ग के हित में नहीं, बल्कि सभी के लिए बेहतर काम किया है। जनता को विकास चाहिए। युवकों को रोजगार चाहिए और पूर्वांचलियों को सम्मान चाहिए। इसके दम पर ही जीत दर्ज करेगी।

घोषणा पत्र में किन मुद्दों को शामिल करेगी कांग्रेस?
शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन और अनधिकृत कॉलोनियों के अलावा जनता से मिलने वाले सुझावों और उनकी समस्याओं को प्रमुखता दी जाएगी। दिल्ली वालों की समस्याओं को घोषणा पत्र में शामिल करेंगे, ताकि सभी के विचारों और जरूरतों के मुताबिक बेहतर सरकार का वादा निभा सकें।


सत्ता मिली तो प्राथमिकताएं क्या होंगी?
दिल्ली वासियों के लिए बेहतर ट्रांसपोर्टेशन, सभी स्कूलों में व्यायाम और खेलकूद की सुविधाएं, बुजुर्गों के लिए पेंशन और सभी कॉलोनी वासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के साथ-साथ पूरी दिल्ली को सेहतमंद रखने के लिए अस्पतालों को अपग्रेड करने सहित चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा। इसमें सर्वाधिक सुधार की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed