फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kiren Rijiju attended India-Ambassador Youth Connect programme organised at Hansraj College

Delhi: हंसराज कॉलेज पहुंचे किरण रिजिजू, 'एक राष्ट्र एक चुनाव' पर की मन की बात, पुराने दिन किए याद

Mon, 18 Nov 2024 02:21 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 18 Nov 2024 02:21 PM IST
सार

दिल्ली के हंसराज कॉलेज में विकसित भारत-राजदूत युवा कनेक्ट कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू शामिल हुए। जहां उन्होंने अपने कॉलेज के पुराने दिनों को याद किया।

विज्ञापन
Kiren Rijiju attended India-Ambassador Youth Connect programme organised at Hansraj College
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू सोमवार को दिल्ली के हंसराज कॉलेज में विकसित भारत-राजदूत युवा कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान विकसित भारत-एंबेसडर युवा कनेक्ट कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि विकसित भारत कार्यक्रम हमारे लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि विकसित राष्ट्र बनने के लिए हमें युवाओं को जोड़ने की जरूरत है।

विज्ञापन


आगे कहा कि आज मैं अपने विद्यालय हंसराज कॉलेज आया हूं। 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हमें युवाओं से जुड़ना होगा और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। युवाओं की भागीदारी के बिना हम एक विकसित राष्ट्र कैसे बन सकते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


'एक राष्ट्र एक चुनाव' पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कुछ लोग संविधान को तो रखते हैं लेकिन संविधान की मूल बातें और महत्व को नहीं समझते हैं। मैं चाहता हूं कि हर भारतीय को संविधान के बारे में पता होना चाहिए। हम संविधान सदन में संविधान दिवस मनाने जा रहे हैं। हम पुस्तिकाएं छाप रहे हैं जो आपके साथ साझा की जाएंगी। हम एक पुस्तक ला रहे हैं जिसमें चित्र होंगे।


आगे कहा कि संविधान के प्रत्येक अध्याय में,  प्रत्येक भाग में कुछ चित्र होंगे। संविधान की एक छोटी पुस्तिका है। संविधान की मूल जानकारी इसमें होगी। एक और थोड़ी बड़ी पुस्तक होगी जिसमें भारतीय संविधान के निर्माण और इसकी गौरवशाली यात्रा के बारे में बताया जाएगा। हम दिखाएंगे कि संविधान में कब संशोधन हुए और अन्य विवरण के बारे में जानकारी देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed