फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kirari MLA Hrituraj arrested by Delhi police claims AAP MLA Saurabh Bhardwaj

एनडीएमसी घोटालाः गृह मंत्री शाह के आवास के बाहर प्रदर्शन पर अड़ी आप, पांच विधायक हिरासत में

Sun, 13 Dec 2020 11:54 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 13 Dec 2020 11:54 AM IST
विज्ञापन
Kirari MLA Hrituraj arrested by Delhi police claims AAP MLA Saurabh Bhardwaj
गाड़ी में बैठते विधायक ऋतुराज - फोटो : ANI

नई दिल्ली नगर निगम में कथित घोटाले को लेकर भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी एक बार फिर आमने.सामने खड़ी है। रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर के बाहर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के कारण आप नेता आगबबूला हो गए। दिल्ली पुलिस ने राघव चड्ढा और आतिशी समेत पांच आप विधायकों को हिरासत में ले लिया। उधर, आप ने दावा किया है कि हमारे विधायकों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दिल्ली पुलिस का कहना है कि इजाजत नहीं मिलने के बावजूद आप विधायक प्रदर्शन पर अड़े हैं। ये सभी शाह के यहां प्रदर्शन के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए विधायकों केा पुलिस राजेंद्र नगर पुलिस थाने लेकर गई है। इसके पहले ग्रेटर कैलाश से आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट किया था कि किराड़ी विधायक ऋतुराज आज सुबह उपराज्यपाल अनिल बैजल के आवास के लिए रवाना हो रहे थे, तब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। भारद्वाज ने गृह मंत्री पर हमला करते हुए कहा कि अमित शाह अब किसी को आवाज भी उठाने नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


विधायक सौरभ भारद्वाज ने अपनी पोस्ट में कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं, जिनमें ऋतुराज अपने ऑफिस से निकलकर पुलिस की गाड़ी में बैठते दिख रहे हैं।
 

दिल्ली पुलिस ने नहीं दी थी अनुमति
आप विधायक और पार्षदों को दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय गृहमंत्री शाह के आवास के बाहर प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी है। आप विधायक राघव चड्ढा ने दिल्ली पुलिस उपायुक्त को शाह के घर के बाहर रविवार को शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करने के लिए पत्र लिखा था।  पुलिस उपायुक्त ने उनके अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है। 

पुलिस का कहना है कि गृह मंत्री के आवास के बाहर किसी भी काम के लिए इकट्ठा होने की अनुमति नहीं है। मालूम हो कि राघव चड्ढा उत्तरी दिल्ली नगर निगम में धन के दुरुपयोग को लेकर गृह मंत्री के घर के बाहर प्रदर्शन करना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed